फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Lifting of one thousand MT each started from Etah and Aligarh

Hathras News: एक-एक हजार एमटी का एटा व अलीगढ़ से उठान शुरू

Tue, 26 Nov 2024 06:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 26 Nov 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
Lifting of one thousand MT each started from Etah and Aligarh
भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) गोदाम में 145 बंदरों की मौत के बाद खाद्यान्न वितरण व उठान पर लगी रोक के बीच एक-एक हजार एमटी खाद्यान्न के उठान की व्यवस्था अलीगढ़ व एटा जिले से की गई है। माह दिसंबर में खाद्यान्न वितरण में देरी न हो, इसलिए यह आदेश जारी किए गए हैं। इस क्रम में एटा व अलीगढ़ जिले से उठान की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

20 नवंबर को कलवारी रोड स्थित एफसीआई गोदाम में 145 बंदरों की मौत और उनको चोरी-छिपे दफनाने का खुलासा हुआ था। इसके बाद विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचकर हंगामा किया था। मामले के तूल पकड़ने के बाद बजरंग दल के विभाग सह संयोजक हर्षित गौड़ की तहरीर पर पुलिस ने एफसीआई गोदाम के अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

इधर, इस मामले का शासन ने संज्ञान लिया, जिसके बाद आपूर्ति विभाग ने खाद्यान्न के उठान व वितरण पर रोक लगाई गई। यहां से प्रतिमाह करीब 5600 एमटी खाद्यान्न का उठान व वितरण होता है। इसमें से करीब 1300 एमटी खाद्यान्न का उठान हाथरस स्थित एफसीआई गोदाम से हो चुका था। इस उठाए गए खाद्यान्न के वितरण पर भी रोक लगा दी गई है। साथ ही उठान पर भी रोक लगा दी गई है। बंदरों के शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही यहां से खाद्यान्न के उठान के संबंध में अग्रिम निर्देश जारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, माह दिसंबर में खाद्यान्न के वितरण में देरी न हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से फिलहाल अलीगढ़ व एटा के एफसीआई गोदाम से एक-एक हजार एमटी खाद्यान्न का उठान कराकर राशन डीलरों को आवंटित करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस क्रम में उठान की प्रक्रिया शुरु हो गई है। खाद्य एवं विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल खाद्यान्न का उठान एटा व अलीगढ़ से शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed