फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Lessons taught to the employees of the nuances of voting

मतदान की बारीकियों का कर्मचारियों को पढ़ाया सबक

Wed, 10 Apr 2019 11:59 PM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Wed, 10 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
Lessons taught to the employees of the nuances of voting
मंडी समिति में आयोजित प्रशिक्षण में उपस्थित कार्मिक। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। लोकसभा चुनाव में मतदान को लेकर दूसरे दिन मंडी परिसर में मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने मतदान कार्मिकों को निष्पक्षता पूर्वक मतदान कराने पर जोर दिया। डीएम ने निर्देशों और कार्मिक संबंधी पुस्तिका को ध्यान से पढ़कर इसको अमल में लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों पर न्यूनतम सुविधाओं को भी देखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी मतदान के दौरान मतदाता के पहचान पत्र से पूरी तरह संतुष्ट होने के उपरांत ही मतदान कराएं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 में दिव्यांगों को शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर मतदान सुनिश्चित किया जाना है। अत: दिव्यांगों का मत लाइन से हटकर पहले डलवाएं। इसके अलावा प्रत्येक केंद्र पर दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर या ट्राईसाइकिल की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि मतदान ड्यूटी के दौरान किसी भी पार्टी या अन्य व्यक्ति से भोजन या अन्य वस्तुएं स्वीकार नहीं करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्रों पर भोजन की व्यवस्था की गई है। मतदान के दौरान बीयू और सीयू को खिड़की और दरवाजे के पास नहीं रखें। इस मौके पर एडीएम डॉ. अशोक कुमार शुक्ला, ओसी कार्मिक एसपी सिंह, कार्मिक प्रशिक्षण अश्विनी कुमार मिश्रा, मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार शर्मा, राजेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed