फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Lekhpal relieved from work in Sasni

समाधान दिवस: पीड़ित की शिकायत पर डीएम हुए सख्त, लेखपाल को किया कार्यमुक्त

Sun, 27 Apr 2025 12:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 27 Apr 2025 12:30 PM IST
सार

मुरसान थाना समाधान दिवस में पीड़ित किसान ने लेखपाल की शिकायत  कर दी। लेखपाल से पूरे मामले की जानकारी लेने के दौरान डीएम उनसे सवाल पूछने लगे। करीब 15 मिनट तक सवाल जवाब हुए। इसमें लेखपाल शिकायतकर्ता को दोषी बताने लगा। इसे लेकर डीएम की त्यौरियां चढ़ गईं।

विज्ञापन
Lekhpal relieved from work in Sasni
थाना मुरसान समाधान दिवस में जन समस्याऐं सुनते डीएम व एसपी - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस के थाना मुरसान में समाधान दिवस के मौके पर जमीन के विवाद को लेकर पहुंचे पीड़ित किसान की शिकायत पर डीएम ने लेखपाल को कार्यमुक्त कर दिया। किसान ने जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की थी। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपाल से जानकारी ली। जिलाधिकारी द्वारा जब लेखपाल अवधेश कुमार से सवाल जवाब किए गए तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। लेखपाल के रवैये को लेकर डीएम का पारा चढ़ गया और उन्होंने तत्काल एसडीएम से कहा कि लेखपाल को कार्यमुक्त कर जांच की जाए। कुछ देर बाद ही एसडीएम ने लेखपाल को कार्यमुक्त कर दिया। 

विज्ञापन


थाना दिवस के दौरान पीड़ित किसान सुनहरी लाल अपनी फरियाद लेकर डीएम राहुल पांडेय के समक्ष पेश हुआ। उन्होंने कहा कि मुरसान नगर पंचायत के निकट में उनकी पैतृक जमीन है। जिसमें करीब दो बीघा पर एक व्यक्ति कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। उनकी दीवार को भी आरोपी ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। सुनहरी लाल का कहना है कि 20 अप्रैल को आरोपी अपने साथ लेखपाल अवधेश कुमार को लेकर खेत पर आए थे। उन्हें लेखपाल के सामने ही आरोपियों ने धमकाया था। लेखपाल भी आरोपियों के पक्ष में बोल रहे थे। 
विज्ञापन


इस शिकायत को सुन डीएम ने तत्काल मौके पर मौजूद लेखपाल अवधेश से जानकारी हासिल की। लेखपाल से पूरे मामले की जानकारी लेने के दौरान डीएम उनसे सवाल पूछने लगे। करीब 15 मिनट तक सवाल जवाब हुए। इसमें लेखपाल शिकायतकर्ता को दोषी बताने लगा। इसे लेकर डीएम की त्यौरियां चढ़ गईं। डीएम ने तत्काल मौके से ही एसडीएम सदर नीरज शर्मा को लेखपाल को कार्यमुक्त कर जांच करने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि लेखपाल पर करीब 16 गांव का कार्य क्षेत्र था। एसडीएम नीरज शर्मा का कहना है कि जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में लेखपाल अवधेश कुमार को कार्यमुक्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed