{"_id":"5faacf8f8ebc3e27873363a4","slug":"lekhpal-got-anger-against-tahsheeldar-sasni-news-ali248492452","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार के खिलाफ लेखपाल संघ में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार के खिलाफ लेखपाल संघ में आक्रोश
विज्ञापन
तहसीलदार के विरुद्ध एसडीएम को ज्ञापन देते लेखपाल।
- फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
लेखपाल संघ की स्थानीय शाखा की बैठक मंगलवार को अध्यक्ष जगन्नाथ प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में लेखपालों के उत्पीड़न का मुद्दा उठाया गया। लेखपालों का आरोप है कि तहसीलदार द्वारा लेखपालों का उत्पीड़न किया जा रहा है। समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संघ आंदोलनात्मक कदम उठाने को बाध्य होगा। इस आशय का एक ज्ञापन भी एसडीएम राजकुमार यादव को भेजा गया है।
ज्ञापन में आरोप है कि तहसीलदार द्वारा प्रत्येक लेखपाल को स्पष्टीकरण के लिए पत्र भेजा है, जबकि लेखपाल संघ के सभी सदस्यों द्वारा थाना दिवस, तहसील दिवस, आईजीआरएस, जनता दर्शन, जमाबंदी, फसल कटिंग, अंश निर्धारण आदि महत्वपूर्ण योजनाओं का समयबद्ध ढंग से क्रियान्वयन किया जाता है। लेखपाल दूरदराज क्षेत्र में काम करते है। तहसीलदार द्वारा लेखपालों को मुख्यालय पर बुलाया जाता है। लेखपाल काम छोड़कर आते हैं। आरोप है कि लेखपालों से जबरदस्ती रिपोर्ट लिखवाई जाती हैं।
समस्याओं के निराकरण में अधिकारियों द्वारा कोई सहयोग नहीं किया जाता है। लेखपाल सचिन पुंढीर के खिलाफ झूठी शिकायत पर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति पर नाराजगी जताई गई और आरोप लगाया गया कि राजस्व निरीक्षक द्वारा अपनी गलती को छिपाने के लिए लेखपाल को दोषी ठहराया गया है। ज्ञापन देने वालों में रामजीलाल, विजय शर्मा, गौरव चौधरी, सचिन पुंढीर, तेजवीर सिंह, अवधेश शर्मा, धर्मवीर चौधरी, मोहसिन खान, अरविंद सेंगर, शिवकुमार दीक्षित ,विवेक वार्ष्णेय, रामचंद्र पांडेय, आदर्श गौड़, अमन कुमार, प्रेमपाल सिंह, जनरल सिंह आदि मौजूद थे।