फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Left home upset over lack of arrest of accused

मारपीट में वृद्ध की मौत: न हुई आरोपियों की गिरफ्तारी, क्षुब्ध होकर पीड़ित परिवार ने छोड़ा घर

Tue, 26 Nov 2024 06:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Tue, 26 Nov 2024 06:51 AM IST
सार

मुरसान के पटाखास में एक परिवार के पलायन कर जाने का मामला सामने आया है।दो पक्ष में मारपीट हुई। जिससें वृद्ध की मौत हुई। पुलिस आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं कर पाई। पीड़ित परिवार ने आरोपियों से जान-माल का खतरा बताते हुए घर ही छोड़ दिया।

विज्ञापन
Left home upset over lack of arrest of accused
गांव पटाखास में सोनपाल के घर पर चस्पा पोस्टर - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरसान के गांव पटाखास में 9 नवंबर की सुबह दो पक्षों में हुई मारपीट के बाद एक वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी। 25 नवंबर को पीड़ित परिवार के सोनपाल व उनकी पत्नी प्रीति ने आरोपियों से जान-माल का खतरा बताते हुए पलायन करने का बैनर लगा दिया और परिवार घर पर ताला लगाकर चला भी गया।

विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने गांव के ही ग्राम प्रधान पति सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा मुरसान कोतवाली में दर्ज कराया था। परिवार का आरोप है कि गिरफ्तारी न होने से आरोपियों के हौसले बुलंद हैं और वह उन्हें आए-दिन जान से मारने और उनके बच्चों का अपहरण करने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय कि प्रीती पत्नी सोनपाल निवासी गांव पटाखास ने गांव के ही प्रधान पति सुभाष सहित उसके परिवार के अजय, विजय, अशोक, राहुल और विशाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। प्रीती का कहना है कि नौ नवंबर की सुबह 10 बजे उनकी सास प्रेमवती घर पर खाना बना रही थीं। इस दौरान आरोपी लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए और पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि सुभाष ने बादाम सिंह को तमंचे की बट मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सास प्रेमवती को भी सिर में तमंचे की बट मार दी थी, जिससे वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर सोनपाल पहुंच तो उनको भी पीटा। दूसरे दिन 10 नवंबर को उपचार के दौरान ही बादाम सिंह ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जिला अस्पताल के पास हंगामा किया था। बादाम सिंह की मौत के बाद पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम कराया और मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ा दी गई, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर का कहना है कि पलायन की बात संज्ञान में नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ था। विसरा की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed