फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Law will strengthen the rights of Muslims: Dharamveer

मुस्लिमों के अधिकारों को मजबूत करेगा कानून : धर्मवीर

Tue, 06 May 2025 01:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 06 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Law will strengthen the rights of Muslims: Dharamveer
वक्फ सुधार जनजागरण अभियान प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करते उप्र होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा - फोटो : samvad
प्रदेश के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पारित हुआ वक्फ (संशोधन) विधेयक- 2025 मुस्लिम समुदाय के गरीब परिवारों और महिलाओं के बेहतर विकास में मील का पत्थर साबित होगा। यह कानून मुस्लिम समाज के आत्मसम्मान, न्याय और समानता के अधिकारों को और मजबूत करेगा।
विज्ञापन

यह विचार उन्होंने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के बैनर तले नगर स्थित एसआर कांप्लेक्स में सोमवार को वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के तहत आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में व्यक्त किए। भाजपा जिला अध्यक्ष शरद माहेश्वरी की अध्यक्षता और अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष हाफिज शब्बीर अहमद के संयोजन में यह कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आतिफ निजामी ने कहा कि वक्फ कानून में संशोधन का मुख्य उद्देश्य वक्फ बोर्ड में पारदर्शिता लाना है। विपक्षी दल संशोधन के बारे में भ्रामक जानकारी फैला रहे हैं। सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने वक्फ संशोधन को मुस्लिम समाज के लिए फायदेमंद बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष हेमलता अग्रवाल, राधारमन अग्रवाल, युगल किशोर अग्रवाल, महेंद्र सिंह आचार्य, प्रीति चौधरी, सुनील गौतम, तपन जोहर, चरण सिंह, महेंद्रपाल शर्मा, राधेश्याम पागल, मथुरा प्रसाद गौतम आदि अनेक लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed