फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Laughter show held in Hathras despite state mourning

Hathras News: राजकीय शोक के बावजूद हाथरस में हुआ लॉफ्टर शो, हजारों की संख्या में लोग रहे मौजूद

Mon, 12 Sep 2022 01:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 12 Sep 2022 01:30 AM IST
सार

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर पूरे देश में रविवार को राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया। इसके अलावा प्रदेश में भी 11 सितंबर को राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया गया। दूसरी ओर हाथरस में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में मेला श्री दाऊजी महाराज में लॉफ्टर शो का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
Laughter show held in Hathras despite state mourning
लॉफ्टर शो में कार्यक्रम प्रस्तुत करते अभिनेता चंकी पांडे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार को पूरे देश में राष्ट्रीय शोक और उत्तर प्रदेश में राजकीय शोक था लेकिन स्थानीय प्रशासन को शायद इसकी जानकारी ही नहीं थी। राजकीय शोक के बीच प्रशासन ने मेला श्री दाऊजी महाराज में लॉफ्टर शो जैसे कार्यक्रम आयोजित कराए। इसके अलावा मेला में अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। कई अधिकारी भी इन कार्यक्रमों में मौजूद रहे।

विज्ञापन


ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर पूरे देश में रविवार को राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया। इसके अलावा प्रदेश में भी 11 सितंबर को राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया गया। दूसरी ओर हाथरस में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में मेला श्री दाऊजी महाराज में लॉफ्टर शो का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


जब रात्रि 12 बजे के बाद 11 सितंबर की शुरूआत हुई तो यह शो और ज्यादा परवान चढ़ा। सुबह तक हजारों की भीड़ इस शो में मौजूद रही। आयोजकों को तो शायद इसकी जानकारी नहीं होगी लेकिन स्थानीय प्रशासन भी शासन के आदेश को भूल गया। इतना ही नहीं, मेला में अन्य कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। यहां राजकीय शोक जैसा कुछ नहीं दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में लॉफ्टर शो के संयोजक प्रदीप गुप्ता का कहना है कि प्रशासन ने राजकीय शोक को लेकर कोई जानकारी ही नहीं दी। यदि प्रशासन इसकी जानकारी देता तो हम अपने कार्यक्रम की तिथि या तो बदल देते या स्थगित कर देते। इधर, प्रशासनिक अधिकारी इस मामले को लेकर कुछ भी कहने से बचते रहे। अधिकारियों का यह जरूर कहना था कि मेले के कार्यक्रमों के संयोजक नियुक्त होते हैं और वह अपने हिसाब से कार्यक्रमों को करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed