फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Large commercial vehicles will have to pay increased toll tax.

Hathras News: बड़े व्यावसायिक वाहनों को चुकाना होगा बढ़ा टोल टैक्स

Sun, 29 Mar 2026 02:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 29 Mar 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Large commercial vehicles will have to pay increased toll tax.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर टोल टैक्स की नई दरें एक अप्रैल से लागू हो जाएंगी। इस कारण आगरा से अलीगढ़ के बीच सफर करने वाले बड़े व्यावसायिक वाहन स्वामियों की जेब पर बोझ बढ़ने वाला है। हालांकि छोटे व्यावसायिक वाहन और कार के टैक्स में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।
विज्ञापन




भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए संशोधित टोल दरों की घोषणा कर दी है। नई दरें एक अप्रैल से प्रभावी होंगी और 31 मार्च 2027 तक लागू रहेंगी । एनएच-93 के आगरा-अलीगढ़ खंड पर स्थित बरौस और मडराक टोल प्लाजा पर नई दरें लागू की जा रही हैं। हल्के वाहन (कार, जीप, वैन) के लिए एक तरफ की यात्रा का शुल्क 35 रुपये और वापसी यात्रा के लिए 55 रुपये ही रहेगा।
विज्ञापन




दोनों टोल गेट से प्रतिदिन करीब ढाई हजार व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही रहती है। इसके चलते अब भाड़े व रोडवेज बस के किराये में बढ़ोतरी का अंदाजा लगाया जा रहा है। टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय गैर-व्यावसायिक वाहन स्वामियों के लिए राहत की बात यह है कि उनके मासिक पास की दर 360 रुपये निर्धारित की गई है। इसके अलावा वार्षिक पास के लिए 3,075 रुपये की दर को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन





वाहनों की नई दरें (रुपये में) वाहन श्रेणी -- एक तरफ की यात्रा--वापसी यात्रा (24 घंटे में) -- मासिक पास (50 यात्राएं)
बस या ट्रक (2 एक्सल) -- 125 -- 190 -- 4215
भारी मशीनरी/ (3-6 एक्सल) -- 200 -- 300 -- 6615
विशालकाय वाहन (7+ एक्सल) -- 240 --360 --8050



व्यावसायिक वाहनों के आवागमन को लेकर टोल टैक्स की कुछ दरें बढ़ाई गई हैं। यह नई दरें एक अप्रैल से लागू होंगी।
-विनय वर्मा, डायरेक्टर, ब्रजभूमि प्राइवेट लिमिटेड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed