{"_id":"62f3ff095f14c448533df581","slug":"land-dispute-may-be-the-reason-for-the-murder-sadabad-news-ali297942569","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जमीनी विवाद हो सकता है हत्या की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जमीनी विवाद हो सकता है हत्या की वजह
विज्ञापन
हाथरस : बुजुर्ग की हत्या के बाद रक्त से सनी चारपाई। संवाद
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
गांव वेदई में मंगलवार देर रात सोते समय वृद्ध की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक के भतीजे ने हत्या के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
सोमवीर सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी वेदई ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि उनके 75 वर्षीय ताऊ उदयवीर सिंह पुत्र पंचम सिंह घर के बरामदे में सो रहे थे। नौ अगस्त की रात करीब 1:40 बजे अज्ञात लोगों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।
रिपोर्ट में वसीयत का जिक्र किया गया है। इससे संभावना व्यक्त की जा रही है कि हत्या की वजह जमीन का विवाद हो सकता है। सोमवीर सिंह ने रिपोर्ट में कहा है कि उनके ताऊ उदयवीर सिंह जमीन की वसीयत बार-बार बदलते रहते थे। इस वजह से परिवार में कई लोग नाखुश हैं। संवाद