{"_id":"63f22fab0b962bbb3c07955a","slug":"land-being-searched-for-dumping-yard-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: डंपिंग यार्ड के लिए तलाशी जा रही भूमि, पकड़े गए वाहनों को खड़ा करने के लिए नहीं है जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: डंपिंग यार्ड के लिए तलाशी जा रही भूमि, पकड़े गए वाहनों को खड़ा करने के लिए नहीं है जगह
Sun, 19 Feb 2023 07:48 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 19 Feb 2023 07:48 PM IST
सार
हाथरस ताज ट्रिपोरियम क्षेत्र में आता है। 31 मार्च तक जिले के हजारों वाहन नीति के तहत कबाड़ होंगे। यातायात पुलिस व एआरटीओ कार्यालय के सामने पकड़े गए वाहनों को खड़ा करने की पर्याप्त जगह नहीं है।
विज्ञापन
कबाड़ हो रहे वाहन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस जिला प्रशासन के सहयोग से डंपिग यार्ड बनाने के लिए दो एकड़ भूमि की तलाश की जा रही है। यार्ड बनने के बाद यातायात नियम तोड़ने वाले वाहनों पर और अधिक शिकंजा कसा जाएगा। वर्तमान में पकड़े गए वाहनों को खड़ा करने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं है। इस कारण अभियान गति नहीं पकड़ पाते हैं।
विज्ञापन
हाथरस ताज ट्रिपोरियम क्षेत्र में आता है। 31 मार्च तक जिले के हजारों वाहन नीति के तहत कबाड़ होंगे। जिन वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी है। उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। लेकिन यातायात पुलिस व एआरटीओ कार्यालय के सामने इन वाहनों को खड़ा करने की पर्याप्त जगह नहीं है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन स्तर से डंपिग यार्ड बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। ताकि यातायात नियमों का सही ढंग से वाहन स्वामियों पर पालन कराया जाए। एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह का कहना है कि डंपिग यार्ड के लिए जमीन तलाशी जा रही है। यह मामला जिला प्रशासन स्तर पर मामला चल रहा है।
विज्ञापन