फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Lallan Babu from Hathras and Ikram Qureshi SP candidate from Sikandrarau

Hathras News: हाथरस से सपा ने किए प्रत्याशी घोषित, हाथरस से लल्लन बाबू तो सिकंदराराऊ से इकराम कुरैशी

Mon, 17 Apr 2023 09:53 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Mon, 17 Apr 2023 09:53 PM IST
सार

हाथरस नगर पालिका अध्यक्ष पद पर पार्टी ने लल्लन बाबू एडवोकेट, सिकंदराराऊ से इकराम कुरैशी, सादाबाद से चौ. भाजुद्दीन, मुरसान से देशराज सिंह, सहपऊ से शीला देवी, पुरदिलनगर से पुष्पेंद्र बघेल, हसायन से ओमप्रकाश यादव को उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन
Lallan Babu from Hathras and Ikram Qureshi SP candidate from Sikandrarau
समाजवादी पार्टी - फोटो : amar ujala

विस्तार

नगर निकाय चुनाव का नामांकन शुरू हो गया है। हाथरस में दो नगर पालिका व सात नगर पंचायतें हैं। इनसें हाथरस और सिकंदराराऊ नगर पालिका के अलावा सासनी, मेंडू, हसायन, सिकंदराराऊ, पुरदिलनगर, सादाबाद और सहपऊ नगर पंचायतें हैं। सपा ने कई सीटों पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

विज्ञापन


हाथरस नगर पालिका अध्यक्ष पद पर पार्टी ने लल्लन बाबू एडवोकेट, सिकंदराराऊ से इकराम कुरैशी, सादाबाद से चौ. भाजुद्दीन, मुरसान से देशराज सिंह, सहपऊ से शीला देवी, पुरदिलनगर से पुष्पेंद्र बघेल, हसायन से ओमप्रकाश यादव को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने इस बारे में बताया इन सभी को पार्टी ने उम्मीदवार घोषित कर दिया है। उन्होंने बताया कि पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह यादव व सादाबाद के प्रत्याशी भाजुद्दीन हाईकमान के निर्देश के बाद सिंबल लेकर लखनऊ से आ रहे हैं। अभी मेंडू और सासनी पर पार्टी ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।
विज्ञापन


यह तथ्य भी उल्लेखनीय है कि चौ. भाजुद्दीन पूर्व में सादाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं तो इकराम कुरैशी की पत्नी फानूस बेगम सिकंदरराऊ नगर पालिका की अध्यक्ष रह चुकी हैं। वहीं मुरसान के सपा प्रत्याशी देशराज सिंह भी वहां के नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। हाथरस नगर पालिका से सपा प्रत्याशी लल्लन बाबू भी पूर्व में नगर पालिकाध्यक्ष का चुनाव लड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा ने हाथरस और सादाबाद सीट से प्रत्याशियों के नाम किए तय
सूत्रों की मानें तो बसपा ने भी कुछ सीटों पर प्रत्याशियों के नाम लगभग तय कर लिए हैं। बसपा ने हाथरस नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय प्रमोद निवासी संस्कार सिटी हाथरस व सादाबाद सीट पर वसीम का नाम तय कर लिया है। इन सहित अन्य सीटोंं पर औपचारिक घोषणा होना बाकी है। बसपा जिलाध्यक्ष केसी निराला ने बताया कि पार्टी हाईकमान ने कुछ सीटों पर नाम तय कर लिए हैं और कुछ पर मंगलवार तक नाम घोषित हो जाएंगे। सभी सीटों पर घोषणा मंगलवार को की जाएगी।

भाजपा, कांग्रेस ने अभी तक घोषित नहीं किए प्रत्याशी
भाजपा ने यहां से पिछले सप्ताह मजबूत दावेदारों के नाम आलाकमान पर भेज दिए थे। टिकट को लेकर सबसे ज्यादा घमासान भाजपा में ही है। भाजपा आलाकमान ने सोमवार को भी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की। इस पर सबकी टकटकी लगी रही। वहीं कांग्रेस भी निकाय चुनाव दमदारी से लड़ने की बात कह रही है लेकिन उसने भी प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं।


तो क्या सपा के सामने रालोद लड़ेगा चुनाव
यह भी विदित है कि सपा ने सादाबाद और मुरसान के प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं और रालोद भी इन दोनो सीटों पर अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है। दोनो दलों का आपस में गठबंधन भी है। ऐसे में क्या सपा प्रत्याशियों के सामने रालोद चुनाव लड़ेगा। यह देखने वाली बात होगी। वैसे रालोद के विधायक प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी का कहना है कि इस बारे में फैसला पार्टी आलाकमान लेगा। जो पार्टी का फैसला होगा। उसी हिसाब से रणनीति तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed