फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Laborer dies after being hit by a truck loaded with iron rods

Hathras Accident: अलीगढ़ हाईवे पर लोहे की सरिया लदे ट्रक की टक्कर से मजदूर की मौत, चालक-क्लीनर मौका देख भागे

Sun, 26 Jul 2026 12:06 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 26 Jul 2026 12:06 PM IST
सार

ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी कि लोहे की सरिया से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ट्रक भी अनियंत्रित होकर साइड की रेलिंग तोड़ता हुआ पास के पेड़ों में जा घुसा। हादसे में मजदूरकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Laborer dies after being hit by a truck loaded with iron rods
हादसे के बाद ट्रक और मृतक मजदूर अतर सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

सिकंदराराऊ थाना अंतर्गत अलीगढ़ हाईवे पर गांव बिलार के पास 25 जुलाई देर रात लोहे की सरिया से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पर बैठा मजदूर अतर सिंह (50) निवासी दुल्हापुर, एटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार एटा से लोहे की सरिया लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली अलीगढ़ जा रही थी। गांव बिलार के पास पीछे से आए ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे के बाद ट्रक सड़क किनारे रेलिंग तोड़ता हुआ पेड़ों से टकरा गया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक सर्वेश, ट्रक चालक और क्लीनर वाहन मौके पर छोड़कर भाग गए।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाकर यातायात सुचारु कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई लाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed