{"_id":"6afae71b9f8a25fdaf01b297","slug":"laborer-commits-suicide-by-hanging-himself-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: मजदूर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, पंखे के कुंदे से लटका मिला शव, देर रात पत्नी से हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: मजदूर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, पंखे के कुंदे से लटका मिला शव, देर रात पत्नी से हुआ था विवाद
Mon, 16 Nov 2026 04:51 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 16 Nov 2026 04:51 PM IST
सार
हाथरस जंक्शन के गांव पुन्नेर में मजदूर किशनपाल ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शव घर में पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आई है।
विज्ञापन
खुदकुशी
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
हाथरस जंक्शन के गांव पुन्नेर में एक मजदूर ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार सुबह करीब 6:30 बजे उसका शव घर में पड़ा मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पत्नी से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आई है।
विज्ञापन
किशनपाल (52) मजदूरी पर वेल्डिंग का काम करते थे। उनकी पहली पत्नी नेहा देवी की करीब 18 वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। पहली पत्नी से उनके दो बेटे हैं। इसके बाद उन्होंने करीब 16 वर्ष पहले ओडिशा की ममता से दूसरी शादी की थी। दूसरी पत्नी से उनका एक बेटा और एक बेटी हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, पांच दिन पहले परिवार में विवाद हुआ था। इसके बाद से किशनपाल और उनकी पत्नी के बीच कहासुनी चल रही थी। शनिवार रात को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। रविवार सुबह घर से रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। वहां किशनपाल का शव जमीन पर पड़ा था और उनकी पत्नी ममता पास बैठकर रो रही थीं। छत पर लगे पंखे के कुंदे से एक कपड़ा भी लटका हुआ था। सूचना मिलने पर हाथरस जंक्शन कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम गांव पहुंची। सीओ अमित पाठक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है।
विज्ञापन
