फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Kushwaha is not tolerated in the organization's work: Kushwaha

संगठन के काम में कोताही बर्दाश्त नहीं : कुशवाहा

Sun, 08 Jul 2018 11:49 PM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Sun, 08 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
Kushwaha is not tolerated in the organization's work: Kushwaha
आरएस कुशवाहा, मुनकाद अली, रामवीर उपाध्याय का स्वागत करते बसपाई। - फोटो : Amar Ujala
बसपा शासन में मुख्यमंत्री रहीं मायावती ने सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीतियों पर काम करते हुए सर्वसमाज के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाईं थीं। बसपा सर्वसमाज की पार्टी है, यहां जातिवाद की राजनीति नहीं होती है। यह बातें प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने रविवार को जिला स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान कहीं।
विज्ञापन

 
प्रदेश अध्यक्ष ने जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी सेक्टरों के पदाधिकारियों को मंच पर बुलाकर सेक्टर संगठन की बारीकी से समीक्षा की। जहां खामियां मिलीं, उनको जल्द ही दूर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन में किसी भी प्रकार की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन


पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय ने कहा कि बसपा के बढ़ते जनाधार को देखते हुए विरोधी पार्टियां घबराई हुई हैं। इससे पूर्व मंचासीन सभी अतिथियों का माल्यार्पण, शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न भेंट कर जोशीला स्वागत किया गया। बैठक में मुख्य जोन इंचार्ज आगरा, अलीगढ़ हेमंत प्रताप सिंह, लोकसभा क्षेत्र प्रभारी मनोज सोनी, संघ प्रिय गौतम, रणवीर सिंह कश्यप, रोशन लाल माहौर, रघुवीर सिंह, पूर्व विधायक अमर सिंह यादव, लल्लन बाबू एडवोकेट, केएस विधाता, बसपा जिलाध्यक्ष डॉ. बीडी सिंह, भगवान सिंह कुशवाहा, शौबी कुरैशी, नद्दो भाई, दामोदर प्रधान, दुर्गादत्त उपाध्याय, महेश बाबू कुशवाहा, मुहर सिंह, राजू वाल्मीकि, सरफराज खान आदि मौजूद थे। अध्यक्षता बसपा राष्ट्रीय महासचिव मुनकाद अली ने की और संचालन अलीगढ़ मंडल इंचार्ज गजराज सिंह ने किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री आवास पर प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत : प्रदेशाध्यक्ष आरएस कुशवाहा और राष्ट्रीय महासचिव मुनकाद अली का पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के आवास पर स्वागत किया गया। जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय ने दोनों नेताओं को बुके भेंटकर उनकी अगवानी की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed