{"_id":"67798dcbad4c1083c50f99e3","slug":"kumbh-mela-rpf-and-civil-police-will-jointly-protect-the-pilgrims-hathras-news-c-56-1-mrt1060-125033-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: कुंभ मेला में यात्री रहेंगे सुरक्षित, सुरक्षा करेगी आरपीएफ-सिविल पुलिस मिलकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: कुंभ मेला में यात्री रहेंगे सुरक्षित, सुरक्षा करेगी आरपीएफ-सिविल पुलिस मिलकर
Sun, 05 Jan 2025 01:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:06 AM IST
सार
सहायक सुरक्षा आयुक्त ने हाथरस जंक्शन स्टेशन का भी निरीक्षण किया और आरपीएफ जवानों के साथ बैठक कर उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन स्टेशन का निरीक्षण करते सहायक सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ
- फोटो : विभाग
विस्तार
प्रयागराज में लग रहे महाकुंभ में जाने वाले यात्रियों की सुरक्षा आरपीएफ और सिविल पुलिस मिलकर करेंगी। इसे लेकर आरपीएफ अलीगढ़ के सहायक सुरक्षा आयुक्त ने 4 जनवरी को हाथरस जंक्शन स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से भी मिलकर सुरक्षा इंतजामों पर चर्चा की।
विज्ञापन
एसपी चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने आरपीएफ के सहायक आयुक्त को यात्रियों की सुरक्षा के लिए हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया और कोई भी समस्या आने पर तत्काल उन्हें अवगत कराने के लिए कहा। सहायक सुरक्षा आयुक्त ने हाथरस जंक्शन स्टेशन का भी निरीक्षण किया और आरपीएफ जवानों के साथ बैठक कर उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने सभी जवानों से उनकी विभागीय, सामाजिक व घरेलू समस्याओं के बारे में पूछा और कहा कि सुरक्षा इंतजामों में किसी तरह की कोताही न बरतें। उन्होंने आरपीएफ कर्मियों को मोटर साइकिल चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, रात के समय राजकीय रेलवे पुलिस एवं सिविल पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए रेल आवागमन को सुचारू रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर एएसपी अशोक कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ हाथरस जंक्शन डीपी सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन