फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   kolej ke boy phrend se hua pyaar, ab shaadee karane kee jid par adee yuvatee

कॉलेज के बॉय फ्रेंड से हुआ प्यार, अब शादी करने की जिद पर अड़ी युवती

Mon, 08 Jul 2019 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
kolej ke boy phrend se hua pyaar, ab shaadee karane kee jid par adee yuvatee
कॉलेज के बॉय फ्रेंड से हुआ प्यार, अब शादी की जिद पर अड़ी युवती
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा में प्रेमी जोड़े का पुलिस के सामने चला ड्रामा
नगला भुस पर बात करते वक्त हुआ विवाद तो पुलिस दोनो को ले आई थाने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कॉलेज के बॉय फ्रैंड से प्यार के बाद अब युवती शादी करने की बात पर अड़ी है। वह आगरा से चलकर हाथरस आ गई। नगला भुस पर दोनों के परिजन आ गए। यहां पर कुछ कहासुनी के बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। जिसके बाद उन्हें महिला थाने भेज दिया गया।
कोतवाली सदर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक आगरा में पढ़ता है। उसके साथ आगरा की एक युवती भी पढ़ती है। दोनों के बीच प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि रविवार की सुबह आगरा से युवती अपने प्रेमी से मिलने हाथरस आ गई। इसकी जानकारी युवक के परिजनों हो हुई तो उन्होंने लड़की के परिजनों को सूचना दे दी। नगला भुस के पास लड़की के परिजन आ गए और उसे अपने साथ ले जाने लगे। युवती उनके साथ जाना नहीं चाहती थी। इस पर युवती के पिता ने उसे एक थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन

यहां पर हंगामा होते देख 100 डायल पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। यहां पर काफी समझाने के बाद भी युवती एक ही बात अड़ी थी कि अब वह अपने प्रेमी से अलग नहीं रह सकती। एसएचओ वीपी गिरी ने बताया कि युवती अपने अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी हुई है। दोनों के परिजन भी मान गए हैं, लेकिन लड़की के परिवार के लोग कुछ दिन बाद शादी करने की बात कह रहे हैं, जबकि युवती अब उनके साथ आगरा जाने को तैयार नहीं है। दोनों पक्षों को महिला थाने भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed