{"_id":"67d4de594d04b115d408c809","slug":"kitchen-caught-fire-due-to-gas-leak-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गैस रिसाव से रसोई में लगी आग, घरेलू सामान जलकर हुआ राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गैस रिसाव से रसोई में लगी आग, घरेलू सामान जलकर हुआ राख
Sat, 15 Mar 2025 07:26 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 15 Mar 2025 07:26 AM IST
सार
चमन की पत्नी घर की रसोई में खाना बना रही थीं। अचानक रेगुलेटर से गैस लीक होने लगी। गैस ने तेजी से आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने रसोई घर और घर के कमरों को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
गैस सिलिंडर से आग लगने के बाद रोती किशोरी
- फोटो : संवाद
विस्तार
सिकंदराराऊ नगर के मोहल्ला सराय उम्दा बेगम में 13 मार्च की शाम करीब पांच बजे एक मकान में पाइप से गैस का रिसाव होने के कारण रसोईघर में आग लग गई, जिससे घरेलू सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दमकल ने लोगों की मदद से जैसे-तैसे आग बुझाई और लीकेज सिलेंडर को घर से बाहर निकाला।
विज्ञापन
मोहल्ला निवासी चमन पुत्र शरीफ की पत्नी घर की रसोई में खाना बना रही थीं। अचानक रेगुलेटर से गैस लीक होने लगी। गैस ने तेजी से आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने रसोई घर और घर के कमरों को चपेट में ले लिया। आग बढ़ती देख घर की महिलाएं चीखती हुई घर से बाहर आ गईं।
विज्ञापन
पास ही में नगर पालिका अध्यक्ष मुशीर अहमद का गेस्ट हाउस है। वहां रखे हुए आग बुझाने वाले पांच मिनी सिलिंडरों की मदद से आग बुझाई गई। इतनी देर में फायर ब्रिगेड की दमकल भी आ गई। पानी की तेज बौछार से आग को ठंडा किया गया। इस दौरान घर के आसपास काफी भीड़ जमा रही।
विज्ञापन