{"_id":"5f4e84828ebc3e532e51d58e","slug":"khadi-and-village-industries-board-member-did-surprise-inspection-hathras-news-ali2426955192","type":"story","status":"publish","title_hn":"खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य ने कार्यालय का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य ने कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
उत्तर प्रदेश खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य आचार्य महेंद्र सिंह मंगलवार को पहली खादी ग्रामोद्योग कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आचार्य महेंद्र सिंह ने कामकाज की समीक्षा की।
खादी व ग्रामोद्योग अधिकारी केपी सिंह, को-ऑपरेटिव इंस्पेक्टर संदीप कुमार को आचार्य महेंद्र सिंह ने निर्देश दिया कि कार्यालय में कोई व्यक्ति रोजगार से संबंधित जानकारी लेने आए तो उसको पूरी जानकारी विस्तार तरीके से बताई जाए। सरकार का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मुहैया कराना। केंद्र व प्रदेश की खादी ग्राम उद्योग बोर्ड की महत्वपूर्ण योजनाओं को जनहित में प्राथमिकता दी जाए। आचार्य महेंद्र सिंह ने यह भी कहा कि यदि किसी को खादी व ग्राम उद्योग से उद्योग संबंधित विभाग से संबंधित कोई भी अधिकारी अधिक कार्यालय में जनता की न सुन रहा हो तो उनसे संपर्क करें। निरीक्षण में भाजपा शहर अध्यक्ष शरद महेश्वरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, मीतई मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र उपाध्याय, हरीश सेंगर, गगन शर्मा आदि थे।