फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   keep your city clean and tribute to gandhijee

देश को स्वच्छ रख दे सकते हैं बापू को सच्ची श्रद्धांजलि

Fri, 31 Jan 2020 01:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
keep your city clean and tribute to gandhijee
मोहनगंज कार्यालय पर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाते कांग्रेसी। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि महौ के संतोष कुमार हरभेजी इंटर कॉलेज में मनाई गई। इस मौके पर भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय की अंतर्गत आने वाले क्षेत्रीय लोकसंपर्क ब्यूरो की अलीगढ़ इकाई द्वारा आयोजित स्वच्छता पखवाड़े के तहत भाषण, कला, निबंध, नौटंकी आदि कार्यक्रम आयोजित कराए गए।

अलीगढ़ से आए क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज कुमार भट्ट व उनकी टीम की अगुवाई में यह कार्यक्रम चला। कॉलेज के प्रधानाचार्य भूपेंद्र कुमार चंदेल ने भारत सरकार की टीम का स्वागत किया। उन्होंने स्कूली बच्चों के अलावा गांव और आसपास से आए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अमर सिंह पांडेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वच्छता मुहिम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि हम अपने देश को स्वच्छ रखकर बापू को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। सूचना प्रसारण मंत्रालय के साग एंड ड्रामा डिवीजन की मथुरा से आए बृज बिहार सांस्कृतिक दल ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रतियोगिताओं में विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान की ग्राम प्रधान रीता नरवरिया और उनके पति भी मौजूद थे। दोनों ने इस गांव को स्वच्छता के मामले में आगे ले जाने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed