फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   KCC will make kisan samman nidhi

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के पात्र लाभार्थियों के बनेंगे केसीसी

Mon, 10 Feb 2020 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
KCC will make kisan samman nidhi
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत तहत जिले के 1,34,000 किसानों के क्रेडिट कार्ड बनाए जाने के लिए 22 फरवरी तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। सभी बैंकों में इस अभियान के तहत अधिकारी तैनात रहेंगे और किसानों के नए केसीसी बनाएंगे और केसीसी की लिमिट में वृद्धि भी करेंगे। डीएम ने इस संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

जिले के सभी किसानों को केसीसी की सुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिए जिले भर की बैंकों में विशेष अभियान के तहत 22 फरवरी तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया है कि अभियान के तहत जिन किसानों ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लिया है, उन किसानों को केसीसी की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा है कि इस अभियान के तहत लाभार्थी किसान के पास किसान क्रेडिट कार्ड पूर्व से उपलब्ध हैं तो उनको आवश्यकतानुसार एवं नियमानुसार ऋण सुविधा वृद्धि की सुविधा दी जाएगी। जिनके केसीसी निष्क्रिय हैं, ऐसे किसानों के केसीसी सक्रिय किए जाएंगे, जिनके पास केसीसी नहीं है, उन किसानों को सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा है कि किसान किसी भी समस्या के लिए उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, एलडीएम से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed