फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   kavyanjli got first in debate, harsh second

वाद-विवाद में काव्यांजलि प्रथम, हर्ष रहे द्वितीय

Thu, 08 Sep 2022 11:43 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
kavyanjli got first in debate, harsh second
भजन संध्या का फीता काटकर शुभाररंभ करते सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, भाजपा जिलाध्यक्ष ग - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

मेला श्रीदाऊजी महाराज स्थित ्रिसीवर शिविर में सामाजिक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहित्यिक, सामाजिक, शिक्षा चिकित्सा, अधिवक्ता, राजनीति स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार और वरिष्ठ नागरिकों का किया गया सम्मान किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री बाबू बनारसी दास गुप्ता के पुत्र एमएलसी हरेंद्र अग्रवाल का पगड़ी पहनाकर और चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मान किया गया।
इस मौके पर वाद विवाद प्रतियोगिता भी हुई। इसमें प्रथम पुरस्कार महात्मा गांधी इंटर कॉलेज की काव्यांजलि, द्वितीय पुरस्कार डीआरबी इंटर कॉलेज के हर्ष कुमार, तृतीय पुरस्कार महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के मोहिनी को मिला। सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन

पीठाधीश्वर स्वामी महामंडलेश्वर पूर्णानंद पुरी जी महाराज ने कहा जहां सभी जातियों और धर्मों में प्यार होता है, वहीं हिंदुस्तान होता है। हम सब भाईचारे और एकता के साथ इस देश को मजबूत करें। कार्यक्रम में नावेद खान, साकिर कुरैशी, हरेंद्र गुप्ता, जैनुद्दीन जैन एडवोकेट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता महामंडलेश्वर स्वामी पूर्णानंद पुरी महाराज ने की। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने सभी अतिथियों का सम्मान किया। कार्यक्रम में द्रोपदी देवी गुलजारीलाल ट्रस्ट की ओर से मेधावी छात्र को 51 सौ रुपये का चेक एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया।

मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस के महासचिव श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू भैया, विशिष्ट अतिथि के रूप में हितैषी महाराज, डॉ. एससी शर्मा, अपना घर आश्रम के संस्थापक अध्यक्ष मदनलाल वार्ष्णेय, पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमृत सिंह पौनिया रहे। मां शारदे की वंदना बाबा देवी सिंह निडर ने की। दाऊ बाबा रेवती मैया की वंदना कार्यक्रम संयोजक चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने की। संचालन आशु कवि अनिल बौहरे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed