{"_id":"58a8856a4f1c1bdf6ad840bb","slug":"katti-full-of-the-animals-being-caught-cantor-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"कट्टी को जा रहे पशुओं से भरा कैंटर पकड़ा, हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कट्टी को जा रहे पशुओं से भरा कैंटर पकड़ा, हंगामा
अमर उजाला, हाथरस
Updated Sat, 18 Feb 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
सासनी में पकड़े कैंटर में भूसे की तरह भरे मवेशी।
- फोटो : अमर उजाला
कट्टी के लिए ले जाए जा रहे पशुओं से भरा लोडर कैंटर शनिवार को हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। इस दौरान उन्होंने चालक-परिचालकों से नोक-झोंक और हंगामा शुरू हो गया। जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और कैंटर को कब्जे में लेकर चालक-परिचालक को भी हिरासत में ले लिया है।
वहीं, तीन अन्य लोग मौके से फरार हो गए। आरोपियों के खिलाफ पुलिस पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा लिखने की तैयारी कर रही है। आगरा की तरफ से कैंटर पशु लेकर अलीगढ़ की तरफ जा रहा था। इसमें पशु भूसे की तरह भरे थे।
पशुओं की चीख सुनकर मौके पर मौजूद हिंदूवादी कार्यकर्ता आ गए और कैंटर को रोकने का प्रयास किया। इसी बात पर चालक-परिचालक से तीखी नोक-झोंक होने लगी। मौके पर भीड़ जमा हो गई। हिंदूवादियों को आशंका थी कि कैंटर में गौवंश लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन
इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई। चालक-परिचालक को हिरासत में लेकर कैंटर को थाने में खड़ा करा लिया। चिकित्सक को भी मौके पर बुला लिया।
गोवंश की जांच पड़ताल कराने के बाद मुकदमा लिखने की तैयारी की जा रही है। हालांकि जांच में गोवंश होने की पुष्टि नहीं हुई है। कैंटर में करीब 80 पशु भूसे की तरह भरे थे।