फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Kasturba Gandhi Residential Girls School, Hathras

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय: खुले में नहाती हैं छात्राएं, भवन की दीवार भी जर्जर

Sat, 28 Dec 2024 05:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 28 Dec 2024 05:54 PM IST
सार

छात्रावास में कोई स्नानघर न होने पर छात्राएं खुले में नहाती हैं। इसके भवन की दीवार भी जर्जर हालत में है। एसडीएम ने विद्यालय की इमारत में अतिरिक्त स्नानघर बनवाने और चहारदीवारी पर तारबंदी कराने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
Kasturba Gandhi Residential Girls School, Hathras
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण करते एसडीएम संजय कुमार - फोटो : प्रशासन

विस्तार

सहपऊ के एसडीएम संजय कुमार ने 27 दिसंबर देर शाम कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि छात्रावास में कोई स्नानघर न होने पर छात्राएं खुले में नहाती हैं। इसके भवन की दीवार भी जर्जर हालत में है। एसडीएम ने इस स्थिति पर नाराजगी जताई।

विज्ञापन


उन्होंने नगर पंचायत लिपिक को बुलाकर छात्रावास में अतिरिक्त स्नानघर बनवाने और विद्यालय के चारों ओर बनी चहारदीवारी के ऊपर तारबंदी करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पंचायत में इसके लिए प्रस्ताव पास कराने को कहा। विद्यालय के सीसीटीवी कैमरे बंद मिलने पर नाराजगी जताते हुए विद्यालय की प्रभारी को इनको चालू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसडीएम ने छात्राओं से वार्ता की। छात्राओं ने बताया कि वह बाहर पिकनिक पर जाना चाहते हैं। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी को कार्यक्रम बनाने के निर्देश दिए। एसडीएम का कहना है कि विद्यालय की इमारत में अतिरिक्त स्नानघर बनवाने और चहारदीवारी पर तारबंदी कराने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed