{"_id":"67e536d8bb01ba066a095122","slug":"karani-sena-state-general-secretary-under-house-arrest-in-sikandrarao-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: करणी सेना प्रदेश महासचिव हाउस अरेस्ट, सपा सांसद के बयान पर आंदोलन की दी थी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: करणी सेना प्रदेश महासचिव हाउस अरेस्ट, सपा सांसद के बयान पर आंदोलन की दी थी चेतावनी
Thu, 27 Mar 2025 05:00 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 27 Mar 2025 05:00 PM IST
सार
राणा सांगा पर रामजी लाल सुमन के बयान का विरोध करने की चेतावनी देने पर पुलिस ने करणी सेना के प्रदेश महासचिव निशांत चौहान को हसायन से ले जाकर सिकंदराराऊ के ममता गेस्ट हाउस में हाउस अरेस्ट कर रखा है।
विज्ञापन
करणी सेना प्रदेश महासचिव निशांत चौहान हाउस अरेस्ट
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य सभा में राणा सांगा पर सपा सांसद रामजी लाल सुमन के बयान पर करणी सेना में आगरा के बाद अलीगढ़ और हाथरस में आक्रोश शुरू हो गया है। अलीगढ़ में करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर ज्ञानेंद्र सिंह चौहान को हाउस अरेस्ट किया गया, वहीं हाथरस के सिकंदराराऊ में प्रदेश महासचिव निशांत चौहान को हाउस अरेस्ट कर लिया गया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने करणी सेना के प्रदेश महासचिव निशांत चौहान को हसायन से ले जाकर सिकंदराराऊ के ममता गेस्ट हाउस में हाउस अरेस्ट कर रखा है। 21 मार्च को राज्यसभा में सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने राणा सांगा व समस्त हिंदू समाज को लेकर बयान दिया था, जिस पर पूरे देश में रामजीलाल सुमन के बयान का विरोध शुरू हो गया। 26 मार्च को आगरा में करणी सेना के धरना-प्रदर्शन पर सपाईयों ने पथराव किया, जिसमें कार्यकर्ता व पुलिस कर्मी घायल हुए।
विज्ञापन
सांसद रामजीलाल सुमन के बयान को लेकर प्रदेश महासचिव निशांत चौहान ने आंदोलन की चेतावनी दी थी। एसओजी तथा स्थानीय पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से निशांत चौहान का पता किया। वह हसायन में ठेके पर काम करा रहे थे। पुलिस ने वहां से उन्हें सिकंदराराऊ में हाउस अरेस्ट कर रखा हुआ है।
विज्ञापन