फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Kapil murder case Who is that uncle with whom Kapil had visited Goa twice

Kapil Murder Case: आखिर वो अंकल कौन? जिनके पास दो बार गोवा जा चुका था कपिल; शरीर पर पहने कपड़े युवक के नहीं

Mon, 03 Nov 2025 03:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 03 Nov 2025 03:04 PM IST
सार

कपिल एक साल में दो बार गोवा जा चुका था। कई दिन वह वहां रहा भी था। वह अंकल कौन है, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है। छह महीने पहले वह अपने मथुरा के दोस्तों के साथ गोवा गया था, जहां ये एक अंकल के यहां रुके थे।

विज्ञापन
Kapil murder case Who is that uncle with whom Kapil had visited Goa twice
मृतक कपिल चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के विधि छात्र कपिल चौधरी (20) मामले में कई खुलासे हो रहे हैं। जांच में सामने आया है कपिल एक साल में दो बार गोवा जा चुका था। कई दिन वह वहां रहा भी था। वह अंकल कौन है, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है। छह महीने पहले वह अपने मथुरा के दोस्तों के साथ गोवा गया था, जहां ये एक अंकल के यहां रुके थे। मथुरा में ही उसका उनसे परिचय हुआ था। परिजनों ने बताया कि वह पहले भी एक बार जा चुका था, इसलिए उसे 27 अक्तूबर को थार लेने के लिए जाने दिया। ताऊ ने बताया कि उसी अंकल के जरिए थार खरीदने की बात हुई थी। युवक के मोबाइल पर थार के फोटो भी आए थे। वे किस नंबर से आए थे, यह परिजनों को नहीं पता। थार सस्ते दाम में दिलाने का आश्वासन दिया था, इसलिए नकद रुपये मांगे गए थे।

विज्ञापन

शरीर पर पहने कपड़े कपिल के नहीं
31 अक्तूबर को पिता श्रीनिवास ने कपिल का शव देखा। उन्होंने घर वालों को जानकारी दी कि शरीर पर जो कपड़े मिले वे कपिल के नहीं है, यहां तक कि अंदर के कपड़े भी दूसरे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोवा से फ्लाइट से आया शव
पोस्टमार्टम व अन्य औपचारिकताएं होने के बाद दो नवंबर को शव फ्लाइट के जरिये दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा। टिकट न होने के कारण श्रीनिवास व उनके रिश्तेदार दूसरी फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे। इसके बाद रात को शव गांव आ सका। इधर, दो दिन से परिवार में कोहराम मचा हुआ था। रविवार को दिनभर घर पर लोगों का तांता लगा रहा। बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा भी श्रीनिवास के घर पहुंचे और सांत्वना दी।

 
विज्ञापन

सस्ती थार गाड़ी बेचने के नाम पर गोवा बुलाए गए हाथरस के विधि छात्र कपिल चौधरी (20) की वहां लूट के बाद हत्या कर दी गई। 30 अक्तूबर को हत्या के बाद उसका शव गोवा के कोलवले क्षेत्र में फेंक दिया गया। इस घटना में गोवा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शनिवार देर शाम परिजन शव गांव ले आए।

 

मथुरा से एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था कपिल
मुरसान क्षेत्र के गांव कोरना के किसान व प्रापर्टी डीलर श्रीनवास के दो बेटों में बड़ा कपिल चौधरी मथुरा से एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। छोटा बेटा रविंद्र उर्फ भोला भी मथुरा में ही पढ़ाई कर रहा है। कपिल के ताऊ रामअवतार के अनुसार कपिल काफी समय से थार खरीदने की बात कर रहा था। इसी बीच वह 27 अक्तूबर की शाम घर से छह लाख रुपये लेकर थार लेने के लिए बस से गोवा गया। 30 अक्तूबर को उसका अपने पिता श्रीनिवास के पास फोन आया और उसने बताया कि उसने गाड़ी खरीद ली है।

 

डीजल के लिए 15 हजार रुपये और डाल दो, जिस पर उन्होंने शाम के समय रुपये कपिल के खाते में ट्रांसफर कर दिए।  रामअवतार ने बताया कि इसके बाद रात को फोन आया तो वह घबराया हुआ था और रोते हुए बचाने की गुहार लगा रहा था, कुछ लोग उसे पीट रहे थे। एक व्यक्ति को यह कहते भी सुना गया कि ले आखिरी बार बात कर ले। इसके बाद फोन बंद हो गया।

 

परिवार रातभर नहीं सो सका। रात को ही गोवा की फ्लाइट बुक की और 31 अक्तूबर की सुबह श्रीनिवास व उनके मथुरा के रिश्तेदार गोवा के लिए निकल गए। वहां जाकर पता चला कि कपिल की हत्या हो चुकी है। गोवा के कोलवले पुलिस स्टेशन में उसका शव अज्ञात में दर्ज मिला। पिता ने पूरी बात पुलिस को बताई। इसके बाद वहां छानबीन शुरू हुई। रामअवतार ने बताया कि पांच लोगों ने घटना को अंजाम दिया है, जिनमें से तीन लोगों को गोवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

थार मालिक सहित तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपी किराये पर थार बुक कर उसे गोवा से बाहर ले जाने की कहानी बता रहे हैं। मृतकों के परिजनों से अलग जानकारी मिली है, इस दिशा में जांच आगे बढ़ाई जाएगी।-संजीत बी.कांडोलकर,थाना इंचार्ज कोलवले, गोवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed