फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Kanshiram Awas Yojana Phase 3: Occupy of the houses of the poor by bullies

कांशीराम आवास योजना फेज 3 : गरीबों के आशियानों पर दबंगों के कब्जे

Tue, 10 Jan 2023 06:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Kanshiram Awas Yojana Phase 3: Occupy of the houses of the poor by bullies
कांशीराम कॉलोनी फेज-3 के तहत बने आवासीय भवन। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जलेसर रोड पर कांशीराम आवास योजना फेज-3 के तहत गरीबों के लिए बने आवासों पर अब दबंगों का कब्जा हो गया है। वहीं कब्जे से बचे आवास भी आवंटन के इंतजार में जीर्णशीर्ण अवस्था में पहुंच गए हैं। हैरानी की बात यह है कि इन आवासों को करीब 10 साल पहले बनाया गया था। अब तक इन आवासों में जलापूर्ति व विद्युत आपूर्ति न होने के कारण आवंटन नहीं हो सका।
जिले में कांशीराम आवास योजना फेज -3 के तहत करीब 10 साल पहले गरीबों को आशियाना दिए जाने के लिए जलेसर रोड पर 252 आवासों का निर्माण किया गया था। इन आवासों के निर्माण के साथ ही आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू हुई, लेकिन आवंटन की प्रक्रिया अधर में लटक गई।
विज्ञापन

अब तक इन आवासों के आवंटन प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो सकी है। यहां तक कि इन आवासों में विद्युत आपूर्ति व जलापूर्ति न होने के कारण आवास विकास परिषद से इन भवनों को जिला प्रशासन की ओर से हैंडओवर नहीं लिया गया है। अब इन गरीबों के आशियानों पर दबंगों ने कब्जे कर लिए हैं। ज्यादातार आवासों में दबंगों ने अपने ताले डाल लिए हैं। इन आवासों में दबंग रह भी रहे हैं। वहीं दूसरी ओर से कुछ आवासों की हालत भी जीर्णशीर्ण हो गई है। कुछ आवास गिरासू हालत में हो गए हैं। इन आवासों का प्लास्टर भी छूटना शुरू हो गया है। यहां तक आवासों में से लोहे के जंगले आदि सामानों को अज्ञात लोग निकाल कर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हम किराए के घर में रहते हैं, जबकि आवास के लिए कई बार आवंटन किया है। अभी तक आवास नहीं मिल सका है। - मुन्ना।
- सरकारी आवासों पर दबंगों ने कब्जे कर रखे हैं। पात्र आज भी आवास के लिए दर-दर भटक रहे हैं। जरूरतमंदों को आवास नहीं मिल पा रहे हैं। -
राजू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed