फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Kachora and Bisawar fire due to police negligence

पुलिस की लापरवाही से हुए कचौरा और बिसावर के अग्निकांड

Sat, 26 Oct 2019 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Kachora and Bisawar fire due to police negligence
पुलिस की लापरवाही से हुई कचौरा और बिसावर में अग्निकांड
विज्ञापन

बिना परमीशन के लगने दी थी आतिशबाजी की दुकानें
कचौरा पुलिस चौकी प्रभारी लाइनहाजिर, बिसावर चौकी प्रभारी के खिलाफ भी होगी कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिले में दिवाली से एक दिन पहले कचौरा और बिसावर में आतिशबाजी बाजारों में हुए अग्निकांडों में पुलिस प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। इन दोनों स्थानों को प्रशासन ने आतिशबाजी बिक्री के लिए चिह्नित नहीं किया था। इसके बाद भी यहां आतिशबाजी की दुकानें लगने दी गई। इस लापरवाही पर कचौरा पुलिस चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं बिसावर पुलिस चौकी प्रभारी के खिलाफ भी कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।
दिवाली पर स्थानीय प्रशासन ने शहर के अलावा जिले के कस्बों के कुछ स्थानों को आतिशबाजी बिक्री के लिए चिह्नित कर दिया था और यह भी निर्देश दिए थे कि इन्हीं स्थलों पर आतिशबाजी की बिक्री की जाए। वहां अग्निशमन के इंतजाम भी रखने के निर्देश दिए गए थे। अब सिकंदराराऊ के कचौरा और सादाबाद के बिसावर में आतिशबाजी की दुकानों में आग लग गई। इसमें पुलिस प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन

इन दोनों स्थानों को प्रशासन ने आतिशबाजी की बिक्री के लिए चिह्नित नहीं किया था। इसके चलते वहां अग्निशमन के साधन भी नहीं थे। ऐसे में बिना परमीशन के इलाका पुलिस ने इन दुकानों को वहां सजने दिया। इसे लेकर पुलिस अधिकारियोें ने सख्त रवैया अपनाया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस लापरवाही के चलते कचौरा के पुलिस चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनका कहना है कि इसी तरह बिसावर के पुलिस चौकी प्रभारी के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed