फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Justice will not be hindered by financial hardship

Hathras News: आर्थिक तंगी में नहीं रुकेगा न्याय, डीएलएसए दिलाएगा मुफ्त अधिवक्ता

Mon, 02 Nov 2026 02:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Justice will not be hindered by financial hardship
वि​धिक साक्षरता ​शिविर का उद्घाटन करते जिला जज। - फोटो : samvad
आर्थिक तंगी के कारण कोई भी व्यक्ति न्याय पाने से वंचित नहीं रहना चाहिए। जरूरतमंद और पात्र लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के माध्यम से मुफ्त अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी रविवार को दाऊजी महाराज मेला पंडाल स्थित पद्मश्री काका हाथरसी स्मृति मंच पर आयोजित मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में जिला न्यायाधीश विनय कुमार तृतीय ने दी। उन्होंने बताया कि अधिवक्ता की फीस देने में असमर्थ लोग जिला न्यायालय परिसर स्थित डीएलएसए कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। पराविधिक स्वयंसेवक सरकारी योजनाओं की जानकारी और आवेदन में भी मदद करते हैं। शिविर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 600 स्वयं सहायता समूहों को सीआईएफ-आरएफ स्टार्टअप के लिए 9.61 लाख रुपये की सहायता दी गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाली समूह की महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत हार्वेस्टर और कंबाइन हार्वेस्टर का लाभ दिया गया। किसानों और दिव्यांगजनों को भी सम्मानित कर सहायक उपकरण बांटे गए। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने कहा कि शिविर का उद्देश्य विधिक अधिकारों के प्रति जागरूकता और योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाना है। सुरजोबाई कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने नशे के दुष्प्रभावों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में डीएलएसए सचिव अनु चौधरी सहित अधिकारी, अधिवक्ता और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed