{"_id":"5d2629248ebc3e6cba54ab17","slug":"jumping-into-the-electric-poles-current-dilapidated-power-lines-are-from-accident-hathras-news-ali208007581","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत पोलों में उतर रहा करंट, जर्जर विद्युत लाइनों से हो रहे हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत पोलों में उतर रहा करंट, जर्जर विद्युत लाइनों से हो रहे हादसे
विज्ञापन
करंट से तीन पशुओं की मौत, बुग्गी चालक बाल-बाल बचा
बारिश के कारण बिजली के खंभों में उतर रहा करंट, जर्जर तारों से हो रहे हादसे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बारिश के चलते कही बिजली के खंभों में करंट प्रवाहित हो रहा है तो कहीं जर्जर तारें टूटकर गिर रही है। इसकी वजह से दुर्घटनाएं हो रही है। बुधवार को शहर में नगला तंदुला रोड पर पानी में विद्युत करंट प्रवाहित होने से एक भैंसा मर गया, जबकि बुग्गी चालक बाल-बाल बच गया। वहीं हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव गंगचौली में भी विद्युत करंट से एक गाय और एक भैंस की मौत हो गई।
इसे लेकर ग्रामीणें में आक्रोश है। वहीं कई स्थानों पर विद्युत तारों में स्पार्किंग भी हुई। इससे भी हादसे होते-होते बचे। बारिश के चलते जीर्ण-शीर्ण विद्युत लाइनों में लगातार फॉल्ट हो रहे हैं और स्पार्किंग हो रही है। बीएच ऑयल मिल रोड पर मंगलवार की रात्रि में एक विद्युत लाइन में आग लग गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। बाद में वहां की आपूर्ति भी बाधित की गई।
हाथरस। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने उपमहाप्रबंधक विद्युत वितरण खंड को इस सिलसिले में पत्र लिखकर विद्युत लाइनों व पोलों को दुरुस्त कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि कई पशु इसकी वजह से मर चुके हैं और कई बड़े हादसे हो सकते हैं। इसलिए इन्हें दुरुस्त कराया जाए।