फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Judicial Inquiry Commission team reached Hathras

Hathras Stampede: न्यायिक जांच आयोग ने घटना स्थल का लिया जायजा, दो महीने में सौंपेगा अपनी रिपोर्ट

Sat, 06 Jul 2024 05:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 06 Jul 2024 05:06 PM IST
सार

न्यायिक जांच आयोग की टीम 12 बजे के लगभग हाथरस की पुलिस लाइन पहुंच गई है। न्यायिक जांच आयोग की टीम में इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड न्यायाधीश बृजेश कुमार श्रीवास्तव, पूर्व आईएएस हेमंत राव और पूर्व आईपीएस भवेश कुमार सिंह हैं। 
 

विज्ञापन
Judicial Inquiry Commission team reached Hathras
घटना स्थल पर जांच करती न्यायिक जांच आयोग की टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

एसआईटी के बाद अब न्यायिक जांच आयोग की टीम हाथरस हादसे की जांच करने पुलिस लाइन पहुंच गई है। टीम ने पहुंचते ही पुलिस-प्रशासिनक व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। उसके बाद आयोग की टीम फुलरई मुगलगढ़ी में घटना स्थल पर पहुंची। टीम ने सिकंदराराऊ ट्रामा सेंटर को भी देखा।

विज्ञापन


विज्ञापन


2 जुलाई को हाथरस जनपद में सिकंदराराऊ के फुलरई-मुगलगढ़ी में साकार हरि बाबा के सत्संग उपरांत हुए हादसे की जांच के लिए न्यायिक जांच आयोग की टीम 12 बजे के लगभग हाथरस की पुलिस लाइन पहुंची। न्यायिक जांच आयोग की टीम में इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड न्यायाधीश बृजेश कुमार श्रीवास्तव, पूर्व आईएएस हेमंत राव और पूर्व आईपीएस भवेश कुमार सिंह हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस लाइन पहुंचते ही आयोग की टीम ने पुलिस-प्रशासनिक व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में हाथरस डीएम, एसपी, सीएमओ, एडीएम, एसडीएम, एडीजी, एलआईयू आदि मौजूद रहे। वहां के बाद आयोग की टीम दोपहर 3:40 मिनट के लगभग घटना स्थल फुलरई मुगलगढ़ी पहुंची। पूरे घटना स्थल का निरीक्षण किया। सत्संग कार्यक्रम स्थल के सामने सड़क पार के खेत और उससे पहले गहराई को देखा। 

Trending Videos

दो महीने में दे देंगे रिपोर्ट

रिटायर्ड न्यायाधीश बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पूरा स्पॉट देखा कि किधर से आए, किधर से गए। कितनी भीड़ रही होगी। अभी कोई निष्कर्ष नहीं निकाल पाएंगे। वह तो दो महीने में जो फाइंडिंग आएगी। जांच में जिस-जिस को बुलाने की जरूरत होगी, उसे बुलाया जाएगा। घटना स्थल पर 40 मिनट रहने के बाद टीम सिकंदराराऊ के ट्रामा सेंटर पहुंची जहां वह 10 मिनट रूकी। उसके बाद टीम हाथरस वापस लौट गई। शाम छह बजे से आठ बजे के मध्य अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन, मंडलायुक्त अलीगढ़ , पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ सहित अन्य अफसरों से मुलाकात व अभिलेखों का अवलोकन करेंगे। 7 जुलाई को सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक जन सामान्य से मुलाकात की जाएगी।


बाबा से भी होगी क्या पूछताछ
मीडिया ने जब आयोग की टीम के अध्यक्ष से बाबा के बारे पूछा कि क्या बाबा को भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा, इस पर वह बोले कि अभी हमें नहीं पता क्या साक्ष्य आएंगे, जिससे भी जरूर होगी उससे भी मदद लेंगे। छोटे से लेकर बड़े अधिकारी, जिससे भी जरूरत होगी उससे पूछताछ करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed