{"_id":"674781185c2676e1590d4634","slug":"jewelery-and-cash-fraud-on-the-pretext-of-curing-pain-hathras-news-c-63-1-sali1025-102358-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: दर्द ठीक करने का दिया झांसा, जेवर व नकदी ठगी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए ठग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: दर्द ठीक करने का दिया झांसा, जेवर व नकदी ठगी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए ठग
Thu, 28 Nov 2024 01:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Thu, 28 Nov 2024 01:59 AM IST
सार
प्रेमलता दाएं पैर में दर्द होने के कारण वह लंगड़ाकर चल रही थीं। तभी उन्हें एक व्यक्ति मिला और उसने उनसे भोले बाबा के मंदिर का पता पूछा। बातों ही बातों में इस व्यक्ति ने उनसे कहा कि वह उनके पैर का दर्द बंद कर देगा।
विज्ञापन
ठगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जीटी रोड पर पंत चौराहे के समीप मंगलवार की शाम पांच बजे इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के बराबर दो ठगों ने महिला को पैर का दर्द ठीक करने का झांसा देकर 20 ग्राम सोने के जेवर और दो हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
प्रेमलता पत्नी संतोष कुमार तहसील के सामने गली में रहती हैं। वह मंगलवार की शाम पांच बजे नगला लाला की एक दुकान से चूड़ियां खरीदकर घर लौट रही थीं। उनके दाएं पैर में दर्द होने के कारण वह लंगड़ाकर चल रही थीं। तभी उन्हें एक व्यक्ति मिला और उसने उनसे भोले बाबा के मंदिर का पता पूछा। बातों ही बातों में इस व्यक्ति ने उनसे कहा कि वह उनके पैर का दर्द बंद कर देगा।
विज्ञापन
महिला को बातों में लगाकर यह व्यक्ति उन्हें पंत चौराहे के पास एक परिसर में ले गया। वहां उस व्यक्ति का एक और साथी आ गया। इस दौरान उन्हें यह अहसास ही नहीं रहा कि वह क्या कर रही हैं। दोनों ने उससे सोने के कुंडल, चेन और अंगूठी उतरवा ली। उनके पर्स में रखे दो हजार रुपये भी ले लिए।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों ने उनसे कहा कि अब सीधे घर जाना, पीछे मुड़कर मत देखना, तुम्हारा दर्द हमेशा के लिए दूर हो जाएगा। घर पहुंचने के बाद उन्हें चेत आया, तब उन्हें अहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है। यह पूरा प्रकरण पास ही एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। कैमरे में दोनों ठग साफ नजर आ रहे हैं।