{"_id":"64413cf7f0c2a05b760bac74","slug":"jatoi-bsf-jawan-died-in-siliguri-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: जटोई के बीएसएफ जवान की सिलीगुड़ी में मौत, अचानक हुआ था सीने में दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: जटोई के बीएसएफ जवान की सिलीगुड़ी में मौत, अचानक हुआ था सीने में दर्द
Thu, 20 Apr 2023 06:54 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 20 Apr 2023 06:54 PM IST
सार
सुबह जवान दौड़ लगाने निकला था। अन्य कई साथी उसके साथ थे। इस दौरान अचानक उसके सीने में दर्द होने लगा। आनन फानन साथी जवान को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक बीएसएफ जवान लौहरे सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में सादाबाद के गांव जटोई निवासी बीएसएफ जवान की सिलीगुड़ी में स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद मौत हो गई। जवान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। गांव में मातम छा गया है। शुक्रवार को जवान का शव गांव पहुंच सकता है।
विज्ञापन
जटोई के रहने वाले सुरेंद्र सिंह का बेटा लौहरे सिंह 2018 में बीएसएफ त्रिपुरा में तैनात हुआ था। फिलहाल लौहरे सिंह की तैनाती सिलीगुड़ी में तैनात था। जवान के परिजनों ने यूनिट अफसरों के माध्यम से बताया है कि गुरुवार सुबह लौहरे सिंह दौड़ लगाने निकला था। अन्य कई साथी उसके साथ थे। इस दौरान अचानक उसके सीने में दर्द होने लगा।
विज्ञापन
आनन फानन साथी जवान लोहरे सिंह को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान के मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, गांव में मातम छा गया। जवान की मौत से परिवार के लोग भी सदमे में है। गांव में जवान के शव पहुंचने का इंतजार है।
विज्ञापन