फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Jam in broken culvert at Navipur intersection

Hathras News: नवीपुर चौराहे पर टूटी पुलिया, सुबह से शाम तक लग रहा जाम

Sun, 26 Feb 2023 01:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sun, 26 Feb 2023 01:39 AM IST
सार

नवीपुर चौराहा पर बनी पुलिया जर्जर है। इस कारण इस पुलिया में आए दिन वाहन फंस रहे हैं। वाहनों के फंसने के कारण जाम लग रहा है। इस कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Jam in broken culvert at Navipur intersection
जाम प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के नवीपुर चौराहे पर सुबह से शाम तक नो एंट्री के नियमों का पालन नहीं हो रहा है। इस कारण यहां बनी पुलिया आए दिन टूट जाती है। इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। शहर के नवीपुर चौराहा पर पुलिया टूटी होने से आए दिन वाहन फंस रहे हैं। इस कारण हर रोज जाम लग रहा है। परीक्षार्थियों से लेकर आमजन तक को गंतव्य की दूरी तय करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिया के निर्माण पर किसी का ध्यान नहीं है। इसे लेकर लोगों में गुस्सा है।

विज्ञापन


शहर का नवीपुर चौराहा अति व्यस्त है। इस मार्ग पर एक डिग्री कॉलेज व एक इंटर कॉलेज है। इसके बावजूद इस मार्ग पर नो एंट्री के नियमों का कतई पालन नहीं हो रहा है। सुबह से शाम तक बड़े वाहनों की आवाजाही रहती है। भारी वाहनों के प्रवेश के चलते पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिया क्षतिग्रस्त होने के चलते वाहन फंस रहे हैं। शनिवार को भी एक वाहन इस पुलिया में फंस गया। इस कारण काफी देर तक वहां जाम लग गया। जाम के चलते परीक्षार्थियों से लेकर राहगीरों तक गंतव्य की दूरी तय करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


नवीपुर चौराहा पर बनी पुलिया इन दिनों जर्जर है। इस कारण इस पुलिया में आए दिन वाहन फंस रहे हैं। वाहनों के फंसने के कारण जाम लग रहा है। इस कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - अमरपाल, राहगीर
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मार्ग बाईपास को जोड़ता है। इस मार्ग पर एक इंटर कॉलेज व एक डिग्री कॉलेज है। इसके बाद भी नो एंट्री का कतई पालन नहीं हो रहा है। भारी वाहनों के कारण पुलिया क्षतिग्रस्त हो जाती है। - पूरन सिंह, राहगीर
नवीपुर चौराहा पर बनी पुलिया का एक हिस्सा जर्जर हालत में हो गया है। पुलिया टूटने के कारण आए दिन जाम फंस रहे हैं। इस पुलिया का निर्माण कराया जाए। ताकि गंतव्य की दूरी तय करने में राहत मिले। - मोनू, राहगीर

शहर का अति व्यस्त चौराहा होने के बाद इस कॉलेजों को ध्यान में रखते हुए स्कूल के समय नो एंट्री लागू की जाए। इस पुलिया की मरम्मत कराई जाए। ताकि दूरी तय करने में आसानी हो। जाम से निजात मिले। - अलीम, राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed