{"_id":"5cf95918bdec22078a1fdd7a","slug":"jail-sent-to-21-in-petrol-pellet-deployed-pac","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट, पथराव में 21 को भेजा जेल, पीएसी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट, पथराव में 21 को भेजा जेल, पीएसी तैनात
Thu, 06 Jun 2019 11:54 PM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Thu, 06 Jun 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
बवाल के बाद मोहल्ला नौरंगाबाद में तैनात पीएसी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराराऊ। नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद में ईद के दिन बुधवार की दोपहर को दो पक्षों में हुई मारपीट, पथराव और तोड़फोड़ के मामले में कोतवाली पुलिस ने 21 नामजदों को शुक्रवार को चालान कर जेल भेज दिया है। मोहल्ले में तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है।
बता दें कि ईद के दिन बाइक से एक महिला के टकरा जाने के बाद मोहल्ले के दो पक्ष के सैकड़ों लोग आमने-सामने आ गए थे। करीब आधा घंटे तक जमकर मारपीट हुई थी और पथराव हुआ था। करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। दोनों पक्षों के अतिरिक्त एक तीसरी रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज कर ली। रात्रि में एक अन्य घायल राजा को सीएचसी से रेफर कर दिया गया।
गुरुवार को पुलिस ने 21 लोगों को विभिन्न धाराओं के तहत चालान कर जेल भेज दिया है। कोतवाल डीके सिसौदिया ने बताया कि कोतवाली में जिन लोगों ने पथराव मारपीट की है, उन्हें चिन्हित कर लिया गया है। ऐसे लोगों की संख्या करीब 40 है। इन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। मोहल्ले की स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है। ब्यूरो