{"_id":"605a34388ebc3edc0835e4e7","slug":"its-heavy-rain-corp-destroy-sadabad-news-ali259393219","type":"story","status":"publish","title_hn":"सादाबाद में तेज आंधी, बारिश के साथ गिरे ओले, चिंता में डूबे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सादाबाद में तेज आंधी, बारिश के साथ गिरे ओले, चिंता में डूबे किसान
विज्ञापन
सादाबाद में आंधी से मारूति वैन के ऊपर गिरा बिजली का खंभा।
- फोटो : SADABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
पिछले कई दिनों से गड़बड़ हो रहा मौसम मंगलवार को अचानक बदल गया। शाम को तेज आंधी, बारिश के साथ ओले भी पड़े। इससे ग्रामीण इलाकों में खड़ी गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई तो वहीं खुदने से शेष रह गई आलू की फसल को लेकर किसान चिंतित दिखे। कई खेतों में गेहूं का कटा रखा लांक भी तेज हवा की वजह से उड़ गया। देर शाम तक मौसम साफ न होने से किसानों के दिलों की धड़कनें बढ़ी रहीं।
बारिश के साथ ओले तो सिर्फ पांच से दस मिनट तक ही गिरे, लेकिन इसके बाद करीब 20 मिनट तक बारिश और करीब एक घंटे तक चली तेज आंधी की वजह से कई जगह पेड़ धराशायी हो गए। टीनशेड उड़ गए तो कहीं दीवारें गिर गईं। हवा के प्रचंड बेग से तिरपाल, होर्डिंग्स तक उड़ गए। तेज आंधी की वजह से क्षेत्र के कई गांवों में विद्युत तार भी टूटकर गिर गए, जिससे विद्युत व्यवस्था भी तार तार हो गई।
देर रात तक गांवों की बिजली गुल बनी रही। मौसम के अचानक बदले रुख से किसान बेहद चिंतित हो गए। किसानों को डर है कि कहीं तेज बारिश और हवा का क्रम जारी रहा तो उनकी फसल बर्बाद हो जाएगी। गांव कजरौठी, झगरार व कस्बे के आसपास के गांवों में तेज आंधी व बारिश से किसानों को काफी नुकसान हुआ। गांव कजरौठी के किसान महाराज सिंह ने बताया कि गेहूं की कटाई शुरू हो चुकी है, जिन किसानों के गेहूं की कटाई हो चुकी थी, उनका खेतों रखा लॉक भी हवा में उड़ गया।
विज्ञापन
उन्हें काफी नुकसान हुआ है। गांव झगरार अजीत कुमार, अनिल कुमार, प्रवीन कुमार, योगेश, राहुल, जुगनेश, विष्णु, रोहित ने बताया कि गांव में गेहूं की फसल के खेत के खेत बिछ गए हैं। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। प्रशासन को फसल का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिया जाना चाहिए।
खंभा गिरने से वैन क्षतिग्रस्त
तेज आंधी बारिश की वजह से सादाबाद कस्बे में बाग वाली मस्जिद के सामने लगा एक बिजली का खंभा तेजी से नीचे खड़ी मारुति वैन में जा गिरा, जिससे कि मारुति वैन क्षतिग्रस्त हो गई। यह हादसा ओमनी मोटर्स की दुकान के पास हुआ।

सादाबाद में आंधी से गिरा पेड़।- फोटो : SADABAD