फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   It is necessary to test TB patients for HIV and sugar.

Hathras News: टीबी मरीजों की एचआईवी संग शुगर की जांच जरूरी

Thu, 29 Oct 2026 01:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 29 Oct 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
It is necessary to test TB patients for HIV and sugar.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : ARchive
हाथरस। जिला क्षय रोग केंद्र पर टीबी और एचआईवी के बेहतर समन्वय को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी, लखनऊ ने गाइडलाइन जारी की हैं। इसमें टीबी मरीजों की एचआईवी के साथ-साथ ब्लड शुगर की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग केंद्र पर हुई दिशा कल्स्टर टीम की बैठक में यह जानकारी दी गई। बैठक में एचआईवी एवं एसटीआई स्क्रीनिंग, परामर्श, परीक्षण सेवाएं, सिफलिस प्रबंधन, ईवीटीएचएस, एआरटी और टीबी-एचआईवी सह-संक्रमण जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी साझा की गई।
विज्ञापन

अधिकारियों ने निर्देश दिए कि हाई-रिस्क ग्रुप और लक्षित समूहों में जांच की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि एचआईवी संक्रमितों की समय पर पहचान कर उन्हें एआरटी दवाओं से जोड़ा जा सके। इसका मुख्य उद्देश्य जिले में 95-95-95 के वैश्विक लक्ष्य को प्राप्त करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार भारती ने बताया कि कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता के कारण टीबी के मरीजों में एचआईवी संक्रमण और डायबिटीज होने का जोखिम अधिक रहता है। वर्तमान में जिले में लगभग 3,700 टीबी मरीज उपचाररत हैं। मरीजों की सुविधा के लिए ये सभी आवश्यक जांचें टीबी अस्पताल, जिला अस्पताल और सभी सीएचसी पर उपलब्ध हैं। बैठक में नाको विभाग के समस्त काउंसलर, लैब टेक्नीशियन, एसएसके टीम के साथ-साथ टीबी विभाग के एसटीएलएस, डीपीटीसी, डीपीपीएमसी एवं डीपीसी मौजूद रहे।



यह निर्देश हुए जारी



एचआईवी मरीजों की टीबी जांच : एचआईवी ग्रसित सभी व्यक्तियों को अनिवार्य रूप से टीबी की जांच के लिए संदर्भित किया जाए।



टीबी मरीजों की जांच : सरकारी अस्पतालों या निजी चिकित्सकों से इलाज करा रहे सभी टीबी मरीजों की एचआईवी और ब्लड शुगर की जांच कराना अब पूरी तरह अनिवार्य कर दिया गया है। एचआईवी जांच के लिए टीबी मरीजों को एकीकृत परामर्श एवं परीक्षण केंद्र (आईसीटीसी) में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article