{"_id":"5f738a058ebc3e9b9d1178e7","slug":"it-is-clear-after-postmaster-and-lab-report-hathras-news-ali2450503112","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयोगशाला, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद होगी दुष्कर्म की पुष्टि: आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयोगशाला, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद होगी दुष्कर्म की पुष्टि: आईजी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
आईजी अलीगढ़ रेंज पीयूष मोर्डिया ने इस पूरे मामले में कहा है कि 14 सितंबर को बिटिया के साथ हुई घटना में सबसे पहले हमले का मुकदमा लिखा गया। बेटी को मेडिकल कालेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां प्रारंभिक बातचीत में उसने हमले के एक नामजद आरोपी द्वारा छेड़खानी करना बताया तो उसकी धारा मुकदमे में बढाई गई।
उन्होंने बताया कि बाद में बेटी ने होश आने पर बयान दर्ज कराए, जिसमें चार आरोपियों द्वारा दुष्कर्म करना बताया तो वह धारा भी बढ़ाई गई और नामजदों को जेल भेज दिया गया। अब उसे डॉक्टरों की सलाह पर बेहतर उपचार के लिए दिल्ली भेजा गया था। जहां उसे बचाया नहीं जा सका। सुबह उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव यहां लाया जा रहा है। वहीं मुकदमे में हत्या की धारा की बढ़ोत्तरी भी की जा रही है। रहा सवाल दुष्कर्म की पुष्टि का तो मेडिकल कालेज में तैयार हुई परीक्षण रिपोर्ट एक्पर्ट से फॉरेंसिक एक्जामिन के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला आगरा भेजी है। उस रिपोर्ट के आने और दिल्ली में हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने के बाद ही बताया जाएगा।