{"_id":"669ef278c3eb9a95f303dcc7","slug":"it-drizzled-in-the-morning-then-the-strong-sun-and-humidity-troubled-us-hathras-news-c-56-1-hts1001-117773-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सुबह हुई बूंदाबादी, फिर तेज धूप और उमस ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सुबह हुई बूंदाबादी, फिर तेज धूप और उमस ने किया परेशान
Tue, 23 Jul 2024 05:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Tue, 23 Jul 2024 05:29 AM IST
सार
कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसआर सिंह के अनुसार अगले छह दिन बादल रहने व हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
दोपहर धूप में छाता लगाकर जाती महिला
- फोटो : संवाद
विस्तार
22 जुलाई की सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद तेज धूप व उमस से लोग तिलमिला गए। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हुए नजर आए। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री व अधिकतम 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
दिन की शुरुआत हल्की बूंदाबांदी से हुई। इसके बाद उमस भरी गर्मी पड़ने लगी। दिन चढ़ते-चढ़ते तेज धूप ते तेवर भी तल्क हो गए। तेज धूप व उमस से लोगों का हाल-बेहाल होने लगा। लोग गर्मी में अपना पसीना पौछते हुए नजर आए। दिनभर लोग एसी, कूलर, पंखों का सहरा लेते हुए नजर आए। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसआर सिंह के अनुसार अगले छह दिन बादल रहने व हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन