{"_id":"5d66c8418ebc3e017b4bd7e1","slug":"irrigation-association-accused-district-collector-i-of-illegal-recovery-hathras-news-ali2120872102","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई संघ ने जिलेदार प्रथम पर लगाया अवैध वसूली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई संघ ने जिलेदार प्रथम पर लगाया अवैध वसूली का आरोप
विज्ञापन

किसानों को नोटिस के माध्यम से उगाही का आरोप, जांच की मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। सिंचाई संघ, सिंचाई खंड हाथरस ने जिलेदार प्रथम पर किसानों से नोटिस के माध्यम से अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। इस मामले में एक सींचपाल की शिकायत का संज्ञान लेते हुए पूरे प्रकरण से एक्सईन सिंचाई खंड को अवगत कराया है।
पत्र के माध्यम से संघ के मंत्री अरविंद कुमार ने कहा कि सींचपाल वीरेंद्र प्रकाश ने संघ को अवगत कराया है कि मेरे द्वारा कोई भी विभागीय मुकदमा नहीं बनाया गया है। जबकि कुछ किसानों को नोटिस प्राप्त कराए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि जिलेदार प्रथम द्वारा किसानों पर फर्जी तरीके से मुकदमा बनाकर नोटिस जारी किए जा रहे हैं। संघ ने उक्त मामले में उच्चस्तरीय जांच कमेटी का गठन कर या विभाग से बाहर के अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। इस संबंध में सिंचाई संघ ने एक्सईन को पत्र लिखा है।