{"_id":"64c950bbf3190808410d37e6","slug":"investigation-of-sadabads-former-chairman-stalled-due-to-non-receipt-of-documents-hathras-news-c-56-1-sali1016-2916-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दस्तावेज न मिलने से सादाबाद के पूर्व चेयरमैन की जांच अटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दस्तावेज न मिलने से सादाबाद के पूर्व चेयरमैन की जांच अटकी
Wed, 02 Aug 2023 12:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत सादाबाद के पूर्व अध्यक्ष व तत्कालीन ईओ के खिलाफ लाखों रुपये की अनियमितता की शिकायत के मामले में सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र ने ईओ सादाबाद को जांच के लिए अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
सीडीओ ने कहा है कि वार्ड संख्या 15 से तत्कालीन सभासद मनीष अग्रवाल एवं नगर पंचायत के अन्य सदस्यों ने पूर्व अध्यक्ष रविकांत अग्रवाल के खिलाफ अनियमितताओं की शिकायत की थी। इसकी जांच के लिए डीएम ने समिति गठित की है।
समिति के सदस्य वरिष्ठ कोषाधिकारी हाथरस को समस्त संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अत्यंत खेद का विषय है कि अभी तक कोई अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस कारण प्रकरण की जांच नहीं हो पा रही है। सीडीओ ने ईओ से कहा है कि शिकायती प्रकरण से संबंधित समस्त अभिललेख तत्काल समिति के सदस्य वरिष्ठ कोषाधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिससे जांच पूरी हो सके।
विज्ञापन
मेरी खिलाफ ऐसी कोई शिकायत नहीं हुई है और न ही ऐसी कोई शिकायत मेरे संज्ञान में हैं।
-रविकांत अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत सादाबाद।