Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Investigation into the appointment of clerk in Hathras Nagar Palika

Hathras Nagar palika: लिपिक की नियुक्ति के मामले में शासन सख्त, जांच के आदेश, डीएम से मांगी आख्या

Thu, 26 Feb 2026 12:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 26 Feb 2026 12:28 PM IST
सार

आरोप है कि अभ्यर्थी के प्रत्यावेदन को पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने निरस्त कर दिया था, जिसके बाद कमिश्नर के यहां अपील की गई थी। कमिश्नर ने भी इस अपील को खारिज कर दिया था। प्रशांत का आरोप था कि इसके बाद भी तथ्यों को छिपाते हुए नियुक्ति कर दी गई थी।

विज्ञापन
Investigation into the appointment of clerk in Hathras Nagar Palika
हाथरस नगर पालिका - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस नगर पालिका परिषद में कनिष्ठ लिपिक पद पर हुई विवादित भर्ती के मामले की गूंज शासन तक पहुंच गई है। अब नगर निकाय निदेशालय ने कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे मामले की जांच के लिए डीएम को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


नगर पालिका परिषद में 22 नवंबर 2025 को कनिष्ठ लिपिक पद पर रवि सौंखिया की स्थायी रूप से नियुक्ति हुई थी। 24 नवंबर को भी उनके द्वारा उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर किए गए थे। इसके बाद से कर्मचारियों में रोष फैल गया था और वह दो दिन हड़ताल पर चले गए थे। कर्मचारियों का कहना था कि यदि यह नियुक्ति सही है तो उनके 650 कर्मचारियों को स्थायी किया जाए। डीएम से भी मामले में शिकायत हुई थी।
विज्ञापन


इधर, योगदान आख्या लेने और रजिस्टर पर हस्ताक्षर कराने पर ईओ रोहित सिंह ने जलकल विभाग के जेई का भी स्पष्टीकरण तलब किया था। ईओ ने शासन को भी प्रकरण से अवगत कराया था। काफी हंगामे के बाद इस नियुक्ति को निरस्त कर दिया गया था। अब निदेशक नगर निकाय, लखनऊ ने प्रकरण में जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लिपिक की नियुक्ति निरस्त की जा चुकी है। शासन द्वारा जांच के आदेशों की जानकारी नहीं है। उच्च अधिकारियों के निर्देशों के क्रम में कार्यवाही की जाएगी।-रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका


शासन में हुई थी शिकायत
प्रकरण में शिकायकर्ता प्रशांत कौशिक ने नगर विकास विभाग के निदेशक को पत्र लिखकर शिकायत की थी। पूरे घटनाक्रम से अवगत कराते हुए उन्होंने शासन को बताया था कि अभ्यर्थी के प्रत्यावेदन को पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने निरस्त कर दिया था, जिसके बाद कमिश्नर के यहां अपील की गई थी। कमिश्नर ने भी इस अपील को खारिज कर दिया था। प्रशांत का आरोप था कि इसके बाद भी तथ्यों को छिपाते हुए नियुक्ति कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed