{"_id":"5eebb5978ebc3e42fa48d763","slug":"interstate-thief-arrest-hathras-news-ali2364778138","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट-चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के सदस्य दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट-चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के सदस्य दबोचे
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में चोर।
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
आगरा, हाथरस और मथुरा जनपद में लूट, चोरी और हत्या जैसी घटना को अंजाम देने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के तीन सदस्यों को कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह तीनों किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में सिंचाई विभाग के दफ्तर के निकट शातिर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े थे। तीनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
हाथरस गेट कोतवाली निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने मुखबिर की सूचना पर गांव दयानतपुर नहर सिंचाई विभाग के पुराने बंगले के पास से से तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। यहां पर ये सभी किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े थे। अभियुक्तों के पास से पुलिस ने दो देसी तमंचा सहित चार जिंदा कारतूस व एक चाकू बरामद किया। यह शातिर कई जनपदों में घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं और फरार चल रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्त नूतन पुत्र प्रेमकिशोर निवासी लाला का नगला पर हाथरस व आगरा में आठ मुकदमे दर्ज हैं, जबकि इरशाद पुत्र बजरुद्दीन निवासी लाला का नगला के खिलाफ 12 मुकदमे हाथरस कोतवाली और जीआरपी थाना हाथरस में दर्ज हैं। संजय पुत्र जय नारायण निवासी कैलाश नगर काफी शातिर किस्म का अपराधी है। इस पर भी हाथरस व मथुरा के थानों में विभिन्न मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ मनोज कुमार शर्मा, एसआई ओमप्रकाश, शीलेश कुमार, रामवीर सिंह, पंकज कुमार और जितेंद्र मलिक का नाम शामिल हैं।