{"_id":"60d23ebf8ebc3e341779cbbf","slug":"instructions-to-issue-id-cards-to-liquor-salesmen-hathras-news-ali26623569","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब सेल्समैनों को आईडी कार्ड जारी करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब सेल्समैनों को आईडी कार्ड जारी करने के निर्देश
विज्ञापन
अवैध शराब के निर्माण और बिक्री को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते डीएम व एसपी।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले में अवैध मदिरा की बिक्री/निष्कर्षण व सेवन पर अंकुश लगाए जाने को लेकर डीएम रमेश रंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में लाइसेंसधारकों के साथ बैठक की। डीएम ने सेल्समैनों के आईडी कार्ड जारी करने के निर्देश दिए।
डीएम रमेश रंजन ने कहा कि लाइसेंसधारकों के सहयोग से ही अवैध शराब की बिक्री पर प्रशासन रोक लगा पाएगा। किसी भी व्यक्ति को किसी भी दशा में अधिक मात्रा में शराब की बिक्री न की जाए । जांच के दौरान किसी ढाबे, परचून की दुकान, गांव में शराब की अवैध रूप से बिक्री करते हुए पाई जाती है और उसमें जो भी व्यक्ति संलिप्त पाया जाएगा तो उसका लाइसेंस निरस्त करने के साथ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
सेल्समैन पर भरोसा न करें, सजगता बरतें और समय-समय पर अपनी दुकान पर स्वयं जांच करें। सेल्समैन पर कड़ी नजर रखें और उसको अपने कंट्रोल में रखें जो भी सेल्समैन बिक्री के लिए नामित करें, वह व्यक्ति इसी जनपद का मूल निवासी हो।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि विक्रेता दुकान से अवैध शराब की बिक्री, पानी मिलाकर शराब की बिक्री एवं एमआरपी से अधिक मूल्य पर शराब की बिक्री न की जाए। आबकारी दुकान पर अवैध शराब की बिक्री होती पाई जाती है तो विक्रेता के साथ-साथ अनुज्ञापी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने कहा कि समस्त आबकारी दुकानों के अनुज्ञापी अपनी-अपनी दुकान के आसपास या किसी गांव, ढाबा, परचून की दुकान, गुमटी आदि से अवैध शराब की बिक्री या निर्माण की जानकारी प्राप्त होने पर अविलंब आबकारी विभाग या नजदीकी थाने को सूचित करें। डीएम ने आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार को सेल्समैन का आई कार्ड जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति मानक से अधिक शराब की मांग करता है तो उसका नाम, पता तथा मोबाइल नंबर अवश्य दर्ज करें। एसपी विनीत जायसवाल ने कहा कि आसपास के जनपदों में अवैध शराब की बिक्री की समस्याएं लगातार संज्ञान में आ रही हैं। जनपद में इस प्रकार की घटनाएं किसी भी दशा में घटित न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।