फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Instructions to call for clarification from tehsils if progress is not satisfactory

प्रगति संतोषजनक न पाने पर तहसीलों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश

Sat, 09 Nov 2019 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Instructions to call for clarification from tehsils if progress is not satisfactory
तहसीलों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश
विज्ञापन

सीएम हेल्पलाइन पर लंबित संदर्भों की अधिक संख्या होने पर डीएम ने जताई नाराजगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिले में कर-करेत्तर एवं राजस्व डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने समीक्षा की। उन्होंने आईजीआरस पोर्टल तथा मुख्यमंत्री हेल्प लाइन पर डिफाल्टर तथा लंबित संदर्भों की संख्या अधिक होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए स्थिति में सुधार लाने के लिए अधिकारियों को कडे़ निर्देश दिए। जिन तहसीलों की प्रगति संतोष जनक नहीं पाई गई, उनको स्पष्टीकरण तलब करने के लिए एडीएम को निर्देश दिए।
डीएम ने मुख्य एवं विविध देयों की वसूली, कर-करेत्तर तथा राजस्व कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुए मानक के अनुसार राजस्व वसूली करने के संबंध में सभी अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी। परिवहन विभाग, खनन विभाग तथा विद्युत द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली करने पर नाराजगी जाहिर करते हुए ओसी कलेक्ट्रेट से इन विभागों द्वारा प्रतिदिन की जाने वाली कार्यवाही की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने सभी विभागों को अवैध भूमि का चिह्नीकरण करते हुए सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 05 वर्ष से अधिक लंबित वादों की संख्या अधिक होने पर उन्होंने समस्त एसडीएम को प्राथमिकता के आधार पर प्रतिदिन सुनवाई करते हुए निस्तारण करने के निर्देश दिए। चकबंदी के प्रकरण में पांच वर्ष से अधिक नगर विकास कि वसूली की समीक्षा किए जाने पर सासनी, मेंडू तथा पुरदिलनगर की स्थिति खराब होने पर डीएम ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed