फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Instructions given to demolish 86 dilapidated school buildings

Hathras News: 86 जर्जर विद्यालय भवनों को ध्वस्त करने के दिए निर्देश

Thu, 28 Nov 2024 01:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 28 Nov 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Instructions given to demolish 86 dilapidated school buildings
कलक्ट्रेट में बुधवार को हुई बैठक में जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने अवशेष 86 जर्जर विद्यालय भवनों को ध्वस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने ऑपरेशन कायाकल्प के कार्याें की समीक्षा करते हुए विद्यालयों में चहारदीवारी बनवाने, फर्नीचर की उपलब्धता सुनिश्चित कराने, टॉयलेट आदि आदि के कार्याें को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के निरीक्षण के लिए नामित समस्त अधिकारी मानक के अनुरूप समय-समय पर विद्यालयो का निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।

उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों में अध्यापक और छात्रों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के साथ ही बेहतर शिक्षा एवं गुणवतापूर्ण मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शिक्षण कार्य की गुणवत्ता में सुधार लाने पर पूरा ध्यान दिया जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed