{"_id":"64272f67ab9bf58b3301c414","slug":"instructions-given-regarding-maintenance-of-destitute-cattle-hathras-news-c-2-1-81283-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण को लेकर दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण को लेकर दिए निर्देश
Sat, 01 Apr 2023 12:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 01 Apr 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण व अन्य व्यवस्थाओं के सिलसिले में सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। उन्होंने जिला स्तरीय अनुश्रवण व मूल्यांकन समिति की समीक्षा बैठक करते हुए जिओ टैगिंग, टीकाकरण एवं जन सहभागिता में प्रगति लाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
बैठक के दौरान सीडीओ ने निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण एवं अन्य मूलभूत आवश्यकताओं के बारे में जानकारी की। उन्होंने सभी पशु चिकित्साधिकारियों द्वारा संचालित गोशालाओं का निरीक्षण के उपरांत पाई गई कमियों के निस्तारण हेतु कार्ययोजना तैयार करने को कहा। साथ ही उसी कार्ययोजना के मुताबिक कार्य कराने एवं नियमित रूप से प्रगति रिर्पोट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
गौवंश को छोड़ने वाले सभी पशुपालकों को एक सप्ताह में नोटिस जारी करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक गौसंरक्षण केन्द्र के चारों ओर वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से अस्थाई गौशालाओं में आवश्यक दवाईयों एवं चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।