Hathras News: सीएम आदेश पर नहीं अमल, व्यवस्थाएं बेदम
हाथरस के के तालाब चौराहा, सासनी गेट, बस स्टैंड के निकट, मथुरा रोड, इगलास अड्डे, जलेसर रोड पर अवैध स्टैंडों का संचालन हो रहा है। यहां पूरे दिन डग्गेमार वाहन धड़ल्ले से सवारियों को भरते हैं और स्टैंड के नाम पर चंद लोगों द्वारा इसका खुलेआम संचालन कराया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में मुख्यमंत्री के आदेश हवा हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने दूसरी बार अवैध स्टैंड संचालन को रोकने के निर्देश दिए थे, लेकिन अवैध स्टैंड रोकने की कवायद हवा हवाई साबित हुई है। इस कारण शहर के मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। डग्गेमार वाहनों सड़कों पर अतिक्रमण कर रखा है।
शहर के तालाब चौराहा, सासनी गेट, बस स्टैंड के निकट, मथुरा रोड, इगलास अड्डे, जलेसर रोड पर अवैध स्टैंडों का संचालन हो रहा है। यहां पूरे दिन डग्गेमार वाहन धड़ल्ले से सवारियों को भरते हैं और स्टैंड के नाम पर चंद लोगों द्वारा इसका खुलेआम संचालन कराया जा रहा है। इन अवैध स्टैंडों के संचालन पर अधिकारियों की नजर नहीं पहुंच पा रही है। प्रशासन व नगर पालिका प्रशासन की ओर से अभी तक इन अवैध स्टैंडों पर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। इस कारण यहां चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
शहर के सभी चौराहों पर डग्गेमार वाहन खडे़ रहते हैं। अवैध रूप से वाहन स्टैंड संचालित हो रहे हैं। इस कारण जाम की स्थिति अक्सर बनी रहती है। -रवि शर्मा, राहगीर
विज्ञापन विज्ञापन
अवैध स्टैंडों को हटाने के लिए कई बार आदेश जारी हुए हैं, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। -मोनू, राहगीर