फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Inspector statement recorded in Hathras Satsang incident

हाथरस सत्संग हादसा: दरोगा ने कराए बयान दर्ज, प्रकरण में 676 गवाह, 121 लोगों की हुई थी मौत

Thu, 30 Apr 2026 10:33 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 30 Apr 2026 10:33 AM IST
सार

हाथरस हादसे में 121 लोगों की मौत हो गई थी। प्रकरण में 32सौ पेज की चार्जशीट दाखिल की गई थी, जिसमें 11 आरोपी बनाए गए थे। प्रकरण में 676 गवाह हैं। मामले में दरोगा ने अपने बयान दर्ज कराए।

विज्ञापन
Inspector statement recorded in Hathras Satsang incident
हाथरस सत्संग हादसा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस जनपद में सिकंदराराऊ के गांव फुलरई में दो साल पहले हुए सत्संग हादसे के मामले में 29 अप्रैल को न्यायालय में दरोगा रामनरेश ने अपने बयान दर्ज कराए। दो जुलाई 2024 को यह हृदयविदारक घटना हुई थी। भीड़ के दबाव के चलते हुए हादसे में 121 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


अक्तूबर 2024 में प्रकरण में 32सौ पेज की चार्जशीट दाखिल की गई थी, जिसमें 11 आरोपी बनाए गए थे। प्रकरण में 676 गवाह हैं। 29 अप्रैल को एडीजे एफटीसी कोर्ट प्रथम में सुनवाई हुई। दरोगा ने बताया कि घटना के दूसरे दिन सुबह महिला कांस्टेबल की मदद से उन्होंने मृतका रूबी निवासी उन्नाव का पंचनामा भरा था और नियमानुसार पोस्टमार्टम कराया था। शव पर कोई बाहरी चोट नहीं थीं। प्रकरण में सुनवाई की अगली तिथि सात मई लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed