फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   inspection of Morabba factory, solution decided

हाथरस: एसडीएम ने किया मुरब्बा फैक्टरी का स्थलीय निरीक्षण, समाधान किया तय

Mon, 30 Nov 2020 09:53 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
inspection of Morabba factory, solution decided
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एसडीएम सदर प्रेमप्रकाश मीणा सोमवार को स्टेट बैंक कॉलोनी पहुंचे। वहां के लोग एसडीएम से लगातार यह शिकायत कर रहे थे कि वहीं की एक मुरब्बा फैक्टरी की वजह से प्रदूषण फैल रहा है और पानी भी दूषित हो गया है। एसडीएम सदर ने बापू ग्रामोद्योग फैक्टरी के स्वामी व कॉलोनी के लोगों को बुलाया। लोगों से अपनी शिकायत एसडीएम सदर के समक्ष रखी।
एसडीएम ने वहां यह तय किया फैक्टरी से निकलने वाले कचरा (डिस्चार्ज) की निष्पक्ष तकनीकी जांच कॉलोनी के चार लोगों की मौजूदगी में होगी। यदि डिस्चार्ज किसी भी तरह से दूषित नहीं है तो फैक्टरी प्रबंधन शपथ पत्र के माध्यम से यह आश्वासन देगा कि अगर पानी प्रदूषित पाया जाता है या फिर बैक फ्लो की समस्या आती है तो तत्काल डिस्चार्ज बंद कराया जा सकेगा।
विज्ञापन

कॉलोनीवासी चार सदस्यीय टीम का प्रस्ताव मंगलवार को तहसील पर प्रस्तुत करेंगे। इसके उपरांत पाइपलाइन डलवाकर उस पाइप लाइन को क्रियाशील कराया जाएगा। इस मौके पर नगर पालिका के ईओ व अन्य लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed