{"_id":"5a6e15f04f1c1b4f588b5544","slug":"inquiry-against-former-eo-of-sikander-rao","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकंदराराऊ की पूर्व ईओ के खिलाफ जांच के आदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकंदराराऊ की पूर्व ईओ के खिलाफ जांच के आदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाला सफाई के कार्य में मिली धांधली की शिकायतों पर डीएम ने सिकंदराराऊ की पूर्व प्रभारी अधिशासी अधिकारी (वर्तमान में सादाबाद की ईओ) दीपिका शुक्ला के खिलाफ चार सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है।
अधिशासी अभियंता जल निगम की अध्यक्षता में गठित इस समिति में एसडीएम सिकंदराराऊ, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सिकंदराराऊ डॉ. बृजेश कुमार और अवर अभियंता लोनिवि जय सिंह को सदस्य नामित किया गया है।
डीएम अमित कुमार सिंह की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि सिकंदराराऊ में अलीगढ़-एटा रोड जीटी रोड के किनारे पंत चौराहे के निकट तहसील रोड, पेट्रोल पंप से एटा रोड, रेलवे फाटक की इकबालपुर की पुलिया के दोनों तरफ नाले की सफाई और कासगंज रोड पर पंत चौराहे से सरदला पुल की चक्की की तरफ, कासगंज रोड से काजियान रोड पुलिया तक, शाहबुद्दीन नई बस्ती, लक्ष्मी टाकीज रोड पर एटा-अलीगढ़ रोड से पथवारी मंदिर की ओर, मोहल्ला बारहसैनी में अलीगढ़-एटा रोड से धर्मशाला बारहसैनी की तरफ, जीटी रोड से तेलयों के निकट, ईदगाह तक दोनों साइड, कृष्णा विहार कॉलोनी गेट से गढ़ी बुंदू खां चौक होते हुए गौशगंज की तरफ, कासगंज रोड पर सरदला पुल से काजियान हरी सिंह वाल्मीकि के मकान तक दोनों तरफ नाले की सफाई के प्रस्तावित कार्यों के बारे में शिकायत मिली हैं।
विज्ञापन
डीएम को मिली शिकायत में कहा गया है कि नाले की सफाई के इन प्रस्तावित कार्यों को तत्कालीन प्रभारी ईओ दीपिका शुल्का द्वारा वास्तविक रूप में नहीं कराया गया। निजी स्वार्थ की पूर्ति के लिए पूर्व नियोजित षडयंत्र के तहत कागजों में ही कराया गया और फर्जी तरीके से इसका भुगतान भी करा दिया गया।
डीएम द्वारा जारी किए आदेश में कहा गया है कि इस मामले की जांच कराना जरूरी है। राजकीय हित में इन कार्यों की गहनता से जांच के लिए समिति का गठन किया गया है। समिति को आदेश दिया गया है कि इन कार्यों से संबंधित अभिलेखों के आधार पर मौके पर स्थलीय जांच कर सुस्पष्ट आख्या प्रत्येक दशा में एक हफ्ते के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।